अच्छी नींद के घरेलू नुस्खे

अच्छी नींद के घरेलू नुस्खे

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय


अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय

नींद इंसान को स्वस्थ और संतुलित रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण क्रिया है। अच्छी नींद तनाव से राहत देने के साथ जीवन शक्ति को संतुलित बनाए रखने में मदद करती है। अच्छी नींद इंसान के शरीर और मस्तिष्क दोनों को आराम देने के लिए आवश्यक है। इसके विपरीत नींद न आना यानी अनिद्रा आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। अधूरी और गहरी नींद न लेने के कारण व्यक्ति में दुख, दुर्बलता, कमजोरी, आलस्य जैसी समस्याएं आ जाती हैं।

नींद क्या है?

कहते हैं, आयुर्वेद में मनुष्य का स्वास्थ्य वात, पित्त और कफ के संतुलन पर निर्भर करता है। अगर इसमें कोई में भी दोष आ जाए तो शरीर में समस्याएं आने लगती है। वात दोष के कारण अनिद्रा की समस्या आती है। इसके कारण इंसान को सोने की बहुत कोशिश करने पर उसे नींद नहीं आती है। ऐसे में व्यक्ति का मन लगातार अतीत की घटनाओं के बारे में सोचता रहता है। उनके मन में कई तरह की चिंताएं चलती रहती हैं। व्यक्ति का मन बेचैन और अस्थिर रहता है। अगर इसमें व्यक्ति में कफ दोष बढ़ जाता है, तो व्यक्ति आलसी और थका हुआ महसूस करता है।

अच्छी नींद के फायदे

रात में संपूर्ण और अच्छी नींद लेने वाले व्यक्ति स्वस्थ होते हैं। दरअसल, नींद हमारी धमनियों को प्रभावित करती है। सही और पर्याप्त नींद न लेने से ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। इससे हृदय पर भी बुरा असर पड़ता है। एक वयस्क व्यक्ति के लिए 6-8 घंटे की नींद आवश्यक होता है।

सही नींद न लेने के दुष्प्रभाव

जैसे अच्छी नींद से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं, उसी तरह कम नींद हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंचाते हैं। पर्याप्त नींद न लेने से व्यक्ति तनाव और मानसिक रोगों का शिकार हो जाता है। नींद की कमी के कारण व्यक्ति में चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं आने लगती है।

अनिद्रा के लक्षण

नींद न आना अनिद्रा का सबसे बड़ा लक्षण है। इसके अलावा नींद आने पर भी थोड़ी देर में जाग जाना या बार-बार नींद टूटने की शिकायत भी इसका लक्षण हो सकता है।

अनिद्रा से बचाव के उपाय

अच्छी नींद के लिए सबसे जरूरी जीवनशैली और आहार में बदलाव है। इसके लिए भोजन में बादाम, अखरोट, दूध और दलिया का सेवन करना चाहिए। रात में सोने से पहले हमेशा दूध का सेवन करने से अच्छी नींद आती है। रात के भोजन में सलाद को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा अच्छी नींद के लिए जीवनशैली में भी बदलाव की जरूरत है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह उठकर टहलना और व्यायाम करना चाहिए। नियमित रूप से प्राणायाम करने वालों में अनिद्रा की शिकायत नहीं होती है।

अच्छी नींद के लिए घरेलू उपाय

आम तौर पर अच्छी नींद आने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाया जाता है। हम इस लेख में कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। सरसों के तेल से मसाज करने से भी अच्छी नींद आती है। इसके लिए रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से धोकर तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करने से दिमाग शांत रहता है। जिससे अच्छी नींद आती है।

जीरा अच्छी नींद के लिए लाभदायक

जीरा को अच्छी नींद के फायदेमंद बताया गया है। इसके लिए एक चम्मच जीरे को भून कर पीस लें और एक ग्लास गर्म पानी में मिलाकर पांच मिनट के लिए रख दें। इसे रोजाना सोने से पहले पीएं, इससे अनिद्रा में लाभ मिलता है।

Disclaimer: यह लेख सामान्य रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। अगर इन घरेलू उपायों के बाद किसी तरह की परेशानी महसूस करते हैं, तो इसे बिल्कुल न करें और तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करें। कोशिश करें कि ये सभी उपाय किसी जानकार शख्स के देख-रेख में करें।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Download Sri Mandir app now !!

Connect to your beloved God, anytime, anywhere!

Play StoreApp Store
srimandir devotees
digital Indiastartup Indiaazadi

© 2024 SriMandir, Inc. All rights reserved.