यूरिन इन्फेक्शन के घरेलू उपाय

यूरिन इन्फेक्शन के घरेलू उपाय

मूत्र मार्ग में संक्रमण का घरेलू इलाज


यूरिनरी इन्फेक्शन का इलाज

मूत्र मार्ग में होने वाले संक्रमण को यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन या यूटीआई कहते हैं। इसमें पेशाब करते समय जलन या दर्द हो सकता है। कई बार पेशाब में खून भी आता है और बार-बार पेशाब करने का मन करता है। इसे एक आम संक्रमण बताया गया है।

यूटीआई पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखा जाता है। कई शोध बताते हैं कि प्रत्येक महिला को उनके जीवन काल में कभी न कभी यूरिन इंफेक्शन की समस्या होती ही है। ये जितना आम है इसका इलाज भी कुछ घरेलू नुस्खों से संभव है।

मूत्र मार्ग में संक्रमण के दौरान पीड़ित को बुखार और ठंड की समस्या आती है। इसके कारण छोटे बच्चों में बुखार के साथ उल्टी आती है। भूख न लगना, कमर दर्द, मितली आना, मूत्र त्याग करते समय जलन, मूत्र में रक्त का आना भी इसका लक्षण है।

मूत्र मार्ग में संक्रमण का घरेलू इलाज

  1. यूरिन इंफेक्शन के लिए एलोपैथी में कई तरह की दवाएं और इलाज उपलब्ध है। आयुर्वेद में इसे जड़ी-बूटियों के साथ कुछ घरेलू नुस्खों से इसका इलाज संभव है।
  2. इलायची को यूरिन इंफेक्शन के इलाज में बेहद लाभदायक बताया गया है। इसके लिए 5-7 इलायची के दानों को पीस कर इसमें आधा चम्मच सोंठ पाउडर मिला लें। फिर इसमें अनार का रस और सेंधा नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं।
  3. नारियल पानी पीने से भी यूरिन इंफेक्शन ठीक हो जाता है। इससे मूत्र त्याग के समय होने वाली जलन से राहत मिलती है। इसके अलावा संतरे, मौसमी फलों का सेवन भी यूरिन इन्फेक्शन में काफी फायदा पहुंचाता है। संतरा या मौसमी जूस से शरीर में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाता है।
  4. यूरिन इन्फेक्शन में गेहूं को भी काफी फायदेमंद बताया गया है। इसके लिए रात में एक मुट्ठी गेहूं को पानी में मिलाकर सुबह पानी को छानकर मिश्री के साथ खाने से काफी राहत मिलती है।
  5. सेब का सिरका भी यूरिन इंफेक्शन में काफी राहत देता है। दो चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लेने से यूरिन इंफेक्शन ठीक हो जाता है। सेब का सिरका मूत्र मार्ग में संक्रमण को ठीक करता है।
  6. अनानास को यूरिन इंफेक्शन को ठीक करने के लिए कारगर बताया गया है। अनानास फल या जूस मूत्र मार्ग में इंफेक्शन को कम करता है। इसके अलावा दही या छाछ भी यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने में काम करता है।
  7. मूत्र मार्ग में संक्रमण के दौरान बहुत कुछ खानपान पर भी निर्भर करता है। मूत्र मार्ग में संक्रमण के बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसके अलावा खाने में हमेशा खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी का सेवन करना चाहिए। रसीले फल जैसे तरबूज, सेब, अनार, फालसा का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है।
  8. खान-पान के साथ जीवनशैली में थोड़ी बहुत सावधानियां बरत यूरिन इंफेक्शन को होने से रोका या होने के बाद ठीक किया जा सकता है। यूरिन इंफेक्शन के दौरान या इससे बचने के लिए जननांगों को साफ रखें।
  9. शौच एवं मूत्र त्याग के बाद जननांगों को साफ पानी से धोना चाहिए। इस दौरान को साफ सफाई पर विशेष ध्यान की जरूरत है, खासकर महिलाओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  10. बहुत अधिक देर तक मूत्र को नहीं रोकना चाहिए।
  11. संक्रमण के दौरान मीठी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  12. इस दौरान कॉफी का सेवन नाहीं करना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख सामान्य रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। अगर इन घरेलू उपायों के बाद किसी तरह की परेशानी महसूस करते हैं, तो इसे बिल्कुल न करें और तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करें। कोशिश करें कि ये सभी उपाय किसी जानकार शख्स के देख-रेख में करें।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.