24 कृष्ण के नाम और मंत्र
image

24 कृष्ण के नाम और मंत्र

क्या आप भगवान श्री कृष्ण की कृपा चाहते हैं? जानिए 24 कृष्ण के दिव्य नाम और मंत्र, जो आपके जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता लाने में सहायक हैं

24 कृष्ण के नाम और मंत्र के बारे में

24 कृष्ण के नाम और मंत्र भगवान श्री कृष्ण के 24 विशेष नामों का संग्रह है, जो उनके दिव्य गुणों और शक्तियों का प्रतीक हैं। इन नामों का जाप करने से मन की शांति, आध्यात्मिक उन्नति, और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। भगवान कृष्ण की भक्ति और प्रेम को व्यक्त करने वाले इन मंत्रों के नियमित जाप से आंतरिक शांति, समृद्धि और मानसिक संतुलन प्राप्त होता है।

भगवान श्री कृष्ण के 24 मंत्र जाप का महत्व

श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण की कृपा से जातक के सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं, साथ ही मनवांछित फल की प्राप्ति भी होती है। कृष्ण भक्ति में लीन होकर और उनके मंत्रों का जाप कर संसार का हर सुख प्राप्त किया जा सकता है। तो चलिए इस लेख में श्री कृष्ण के 24 चमत्कारी मंत्र व उनके महत्व के बारे में जानते हैं।

श्री कृष्ण को संपूर्ण ब्रह्मांड का संरक्षक और पालनकर्ता माना जाता है। उनके नाम और मंत्रों का जाप भगवान की कृपा प्राप्त करने का एक विशेष माध्यम है। ये मंत्र न केवल मानसिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि आत्मा को भी शुद्ध करते हैं। भगवान कृष्ण के इन 24 मंत्रों के नियमित जाप से जीवन के सभी कष्ट, बाधाएं और नकारात्मकता दूर होती है।

कृष्ण मंत्रों का जाप कैसे करें?

किसी भी मंत्र का प्रभाव तभी होता है जब इसे सही विधि और श्रद्धा के साथ जपा जाए। तो चलिए जानते हैं भगवान श्री कृष्ण के इन 24 मंत्रों के जाप की विधि:

  • सबसे पहले सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • इसके बाद शुद्ध स्थान पर चौकी पर भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • अब भगवान को जल, दही और घी से स्नान कराएं। इसके बाद भगवान कृष्ण को वस्त्र, जनेऊ और पुष्प अर्पित करें।
  • अब तुलसी की माला लेकर मंत्र जाप शुरू करें। जाप के दौरान मन शांत रखें और मंत्र का सही उच्चारण करें।
  • तामसिक भोजन से बचें और शुद्ध आहार ग्रहण करें। साथ ही जाप के समय दूसरों के प्रति कटु भाव न रखें।

श्री कृष्ण के 24 मंत्रों के जाप के लाभ

मानसिक शांति

भगवान श्री कृष्ण के 24 मंत्रों का जाप व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्त करता है। साथ ही ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और आत्मा को शुद्ध करता है।

सुख और समृद्धि

मंत्रों का नियमित जाप घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और सुख-शांति बनाए रखता है। ये मंत्र भौतिक जीवन में समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करने में भी सहायक माने जाते हैं।

बाधाओं का निवारण

श्री कृष्ण को समर्पित ये 24 मंत्र जातक के जीवन में आने वाली हर प्रकार की समस्याओं और बाधाओं को दूर करने के लिए प्रभावी माने जाते हैं।

प्रेम का संचार

भगवान श्री कृष्ण के मंत्र व्यक्ति जातक के मन में प्रेम और करुणा को बढ़ाते हैं, जिससे वे अपने प्रियजनों से भावनात्मक रूप से अपने संबंध को और मज़बूत बना सकते हैं।

मोक्ष की प्राप्ति

कृष्ण मंत्र आत्मा को मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। यह व्यक्ति को सांसारिक मोह-माया से मुक्त कर आध्यात्मिक ज्ञान की ओर ले जाते हैं।

भगवान श्री कृष्ण के 24 मंत्रों की सूची

S.No

मंत्र

1

श्री केशवाय नमः।

2

श्री नारायणाय नमः।

3

श्री माधवाय नमः।

4

श्री गोविन्दाय नमः।

5

श्री विष्णवे नमः।

6

श्री मधुसूदनाय नमः।

7

श्री त्रिविक्रमाय नमः।

8

श्री वामनाय नमः।

9

श्री श्रीधराय नमः।

10

श्री हृषीकेशाय नमः।

11

श्री पद्मनाभाय नमः।

12

श्री दामोदराय नमः।

13

श्री संकर्षणाय नमः।

14

श्री वासुदेवाय नमः।

15

श्री प्रद्युम्नाय नमः।

16

श्री अनिरुद्धाय नमः।

17

श्री पुरुषोत्तमाय नमः।

18

श्री अधोक्षजाय नमः।

19

श्री नारसिंहाय नमः।

20

श्री अच्युताय नमः।

21

श्री जनार्दनाय नमः।

22

श्री उपेन्द्राय नमः।

23

श्री हरये नमः।

24

श्री कृष्णाय नमः।
divider
Published by Sri Mandir·December 18, 2024

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.