महाशिवरात्रि के 7 अद्भुत लाभ

महाशिवरात्रि के 7 अद्भुत लाभ

महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्ति के 7 अद्भुत लाभ


महा शिवरात्रि के दिन शिव भक्ति के 7 अद्भुत लाभ

महाशिवरात्रि का महा-उत्सव आने वाला है। इस दिन भक्तजन व्रत, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनकी महाकृपा के अधिकारी बनेंगे। महादेव और महाशक्ति को समर्पित यह दिन भक्तों को अनेक लाभ प्रदान करने वाला हैं।

आइये, आपको महा शिवरात्रि के दिन पूजा-पाठ एवं व्रत से मिलने वाले 7 विशेष लाभों से अवगत कराएं।

7 विशेष लाभ

1. सर्वमनोकामनाओं की होगी पूर्ति -

माना जाता है कि महा शिवरात्रि के दिन जहाँ-जहाँ शिवलिंग स्थापित होता है, शिव साक्षात् वहाँ विराजते हैं। इस पावन मौके पर शिवलिंग का अभिषेक करने से मनुष्य की समस्त इच्छाओं की पूर्ति हो जाती है। यदि इस दिन आपने भोलेनाथ को प्रसन्न कर लिया तो आपको कठिनतम समस्याओं का भी हल प्राप्त हो जाता है।

2. आर्थिक स्थिति में होगा सुधार -

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पांचों सामग्री दूध, दही, शक्कर, शहद और घी आपको एक साथ नहीं चढ़ानी है बल्कि इन्हें एक-एक करके भगवान शिव को अर्पित करें। इस दौरान “ॐ पार्वतीपतये नमः” मंत्र का 108 बार स्पष्ट उच्चारण के साथ जप करें।

3. नौकरी और व्यापार में प्रगति -

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं व्रत के शुभ फल से नौकरी में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही व्यापार में वृद्धि होती है।

4. रोगों से मिलेगा छुटकारा -

कहते हैं कि महा शिवरात्रि के दिन किसी भी समय भोलेनाथ की भक्ति अत्यंत फलदायी होती है एवं यह समस्त शारीरिक कष्टों से मुक्ति प्रदान करती है। अतः इस दिन शिव जी का ध्यान करते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामना अवश्य करें।

5. विवाह संबंधित समस्याओं को होगा अंत -

शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। साथ ही बेलपत्र चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का भी जाप करें। माना जाता है कि इससे भगवान शिव और माता पार्वती दोनों का आशीर्वाद मिलता है और विवाह से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

6. संतान प्राप्ति -

महाशिवरात्रि के दिन दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना बेहद शुभ फल देने वाला होता है। माना जाता है कि इस दिन शिव जी के साथ मां पार्वती और गणेश एवं कार्तिक के पूजन से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

7. साहस एवं इच्छाशक्ति में बढ़ोत्तरी -

शिव जी अपने मस्तक पर चंद्रदेव को धारण करते हैं। ऐसे में, शिव भक्ति से जातक का चंद्रमा मजबूत होता है। जिसके फलस्वरूप व्यक्ति की इच्छाशक्ति, साहस एवं निर्णय लेने की क्षमता को बल मिलता है।

तो आप भी सच्चे भाव से लें भोले का नाम, सिद्ध होंगे आपके समस्त काम।

हर - हर महादेव

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Download Sri Mandir app now !!

Connect to your beloved God, anytime, anywhere!

Play StoreApp Store
srimandir devotees
digital Indiastartup Indiaazadi

© 2024 SriMandir, Inc. All rights reserved.