कब है महाशिवरात्रि

कब है महाशिवरात्रि

जानें महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त


महाशिवरात्रि कब है? जानें सभी शुभ मुहूर्त!

भगवान शिव से शक्ति के मिलन की तिथि महाशिवरात्रि आने को है। इस दिन महादेव के भक्तों का उल्लास कैलाश की चोटी के समान चरम पर होता है। तो आइए इस शुभ अवसर पर जानते हैं कि इस वर्ष महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महा शिवरात्रि के दिन भक्त ‘कठिन व्रत’ और चारों प्रहर में भगवान शिव की ‘विशेष पूजा’ करते हैं।

शुभ मुहूर्त:

वर्ष 2023 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी, शनिवार को मनाई जाएगी।

  • महा शिवरात्रि प्रारम्भ - 18 फरवरी 2023 को 08:02 PM से
  • महा शिवरात्रि समाप्त - 19 फरवरी 2023 को 04:18 PM तक

चारों प्रहर की पूजा के मुहूर्त :

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 05:53 PM से 09:02 PM
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:02 PM (18 फरवरी) से 12:12 AM (19 फरवरी)
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:12 AM से 03:21 AM (19 फरवरी)
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:21 AM से 06:30 AM (19 फरवरी)
  • निशिता काल पूजा समय - 11:46 PM से 12:37 AM 19 फरवरी
  • महा शिवरात्रि पारण समय - 19 फरवरी 06:30 AM से 03:03 PM

दोस्तों श्री मंदिर का प्रयास है कि यह महा शिवरात्रि आपके लिए अतिशुभ और फलदायक बनें। इसीलिए इस महा शिवरात्रि पर हम आपके लिए लेकर आने वाले हैं प्रसिद्ध शिव मंदिरों का इतिहास। शिवरात्रि की पूजा सामग्री से लेकर सम्पूर्ण पूजा विधि। महाभिषेक से लेकर शिव जी के प्रभावशाली मंत्र। यह सूची बहुत लम्बी है दोस्तों। तो जुड़े रहिये श्री मंदिर के साथ।

ॐ नमः शिवाय!

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Download Sri Mandir app now !!

Connect to your beloved God, anytime, anywhere!

Play StoreApp Store
srimandir devotees
digital Indiastartup Indiaazadi

© 2024 SriMandir, Inc. All rights reserved.