नवरात्रि में क्या खरीदें?
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

नवरात्रि में क्या खरीदें?

इस नवरात्रि पर जानें कौन-कौन सी शुभ वस्तुएं खरीदनी चाहिए।

नवरात्रि की खरीदारी के बारे में

आप सभी ने अपने घर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कुछ नए सामान की खरीदारी जरूर की होगी। हमारे बड़े- बुजुर्ग भी हमें इस अवधि में कुछ खास खरीदने की सलाह देते हैं। शारदीय नवरात्र हर रूप में पावन है और इस समय कुछ नया सामान खरीदने की प्राचीन परंपरा है। दरअसल मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध पक्ष के दौरान कुछ भी नयी खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। इसके बाद शारदीय नवरात्र की अवधि शुरू होती है और इस अवधि में कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी से घर में बरकत बढ़ती है। तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान क्या खरीदारी करें?

नवरात्रि में क्या खरीदें: शुभ और महत्वपूर्ण वस्तुएं

प्रॉपर्टी

शारदीय नवरात्र के अवसर पर कोई नई सम्पत्ति- जैसे कि नया घर, जमीन या कोई दुकान खरीदना शुभ होता है। यदि आप कई दिनों से नई संपत्ति को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो यह समय सबसे उपयुक्त होगा।

धातु की मूर्ति

शारदीय नवरात्र में अपने इष्ट देव की मूर्ति खरीदने और इसे मंदिर में स्थापित करने से आपको उनका असीम आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपनी क्षमता के अनुसार सोने, चांदी और पीतल की मूर्ति खरीद सकते हैं।

वाहन

नया वाहन लेने के लिए शारदीय नवरात्र का समय बहुत उपयुक्त है। इस समय लिए गए वाहन आपका लम्बे समय तक साथ देंगे और उनके जल्दी खराब होने की आशंका भी कम होती है।

श्रृंगार का सामान

शारदीय नवरात्र के समय श्रृंगार का सामान भी अवश्य खरीदें। यह आपके सौभाग्य में वृद्धि करता है, साथ ही आपको रूपवान बनाने में भी मदद करता है।

शुभ पौधे

तुलसी, बरगद, और केले का पौधा, यह कुछ ऐसे शुभ पौधे हैं जिन्हें शारदीय नवरात्र के समय अवश्य खरीदें और अपने घर के बगीचे में बोयें। इसके साथ ही शंखपुष्पी और हरसिंगार जैसे फूलों के पौधे भी अवश्य लेकर आएं। ये सभी पौधे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे।

ध्वजा

शारदीय नवरात्रि पर लाल रंग की ध्वजा खरीद कर मंदिर में रखें। नवमी के दिन इसे किसी देवी के मंदिर में अर्पित कर दें। ध्वजा प्रगति का प्रतीक होती है, इसीलिए नवरात्र में खरीदी गई ध्वजा आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगी।

वस्त्र-आभूषण

इस शारदीय नवरात्रि में नए वस्त्र और आभूषण जरूर खरीदें। यह आपके भाग्य को आपके पक्ष में रखने में आपकी मदद करेंगे और साथ ही आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे। यह आपकी सुंदरता में भी वृद्धि करेंगे।

मिट्टी का घरौंदा

एक छोटा सा मिट्टी का घर खरीद कर इसे मंदिर या पूजा स्थल में रखें। शारदीय नवरात्र में ख़रीदा गया मिट्टी का घर, आपके अपना घर लेने के सपने को जल्दी ही पूरा करने में आपकी मदद करेगा। साथ ही इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

गाय का घी

हिन्दू धर्म में गाय देवतुल्य है। इसीलिए इस समय गाय का घी अवश्य खरीदें और इससे माता का दीपक जलाएं, साथ ही अपने परिवार में सभी सदस्यों को इसका सेवन करने को कहें। इससे उन्हें निरोगी रहने में मदद मिलेगी। साथ ही उनकी सेहत पहले से बेहतर होगी।

तो यह थी शारदीय नवरात्र में खरीदी जाने वाली कुछ चीजें। इसके अतिरिक्त आप कोई सफ़ेद वस्तु भी खरीद सकते हैं। चूँकि सफ़ेद रंग शांति का प्रतीक है, इसीलिए यह वस्तु आपके घर से सभी कलेश दूर करेगी।

ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए बने रहिये श्रीमंदिर के साथ।

जय माता दी

नवरात्रि में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नवरात्रि में क्या खरीदना शुभ होता है?

सोना, चांदी, नए वस्त्र और दुर्गा माता की प्रतिमा खरीदना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि का सामान कब खरीदें?

नवरात्रि के पहले दिन या अष्टमी/नवमी को खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

नवरात्रि में सोना खरीदना चाहिए?

हाँ, नवरात्रि में सोना खरीदना शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

नवरात्रि में कपड़े खरीदना चाहिए या नहीं?

हाँ, नवरात्रि में नए कपड़े खरीदना शुभ माना जाता है।

divider
Published by Sri Mandir·March 27, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.