लाल किताब के 25 टोटके और उपाय
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

लाल किताब के 25 टोटके और उपाय

लाल किताब के सिद्ध टोटके और उपाय जो जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

लाल किताब के बारे में

लाल किताब में छिपे हैं ऐसे प्रभावशाली उपाय, जो आपकी जीवन की राह को रौशन कर सकते हैं! क्या आप जानते हैं कि इस ग्रंथ में बताए गए टोटके आपके जीवन के हर पहलू को सुधार सकते हैं? इस लेख में हम उन खास और सिद्ध उपायों के बारे में बात करेंगे, जो आपकी परेशानियों को दूर कर सकते हैं और आपके जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

लाल किताब के सिद्ध 25 टोटके और उपाय

लाल किताब ज्योतिष के में ऐसी पुस्तक है जिसमें सरल उपायों और टोटकों के जरिए से जीवन की समस्याओं का समाधान सुझाया गया है। चलिए जानते हैं लाल किताब के उन 25 मुख्य टोटकों और उपायों के बारे में जो आपके जीवन की बड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इन उपायों से आपको कई बड़ी समस्याओं का हल मिल जाएगा

1. धन संबंधी समस्याओं के उपाय

शुक्रवार को काली गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। इससे धन का प्रवाह बना रहेगा। अपने घर की उत्तर दिशा में एक हरा कपड़ा बिछाकर उस पर चांदी का सिक्का रखें। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

2. सूरमा लगाएं

ऐसा कहा जाता है कि हमेशा नजर और बुरी शक्तियों से बचने के लिए सूरमा लगाएं। घर में भी काला सूरमा रखना चाहिए, घर में 5 ग्राम सूरमा डली गाड़ना भी चाहिए। इससे कई दोष दूर होते हैं।

3. स्वास्थ्य सुधार के उपाय

मंगलवार को हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं और चमेली का तेल अर्पित करें। नारियल को बहते पानी में प्रवाहित करें। यह मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ देता है। अपने तकिए के नीचे लाल किताब रखें और रोज़ सुबह "ऊँ श्री गणेशाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।

4. नौकरी और व्यवसाय के लिए उपाय

अपने ऑफिस या दुकान में एक्वेरियम रखें जिसमें 7 सुनहरी और 1 काली मछली हो। सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। नियमित रूप से गाय को चारा खिलाएं।

5. चांदी की डिब्बी रखे

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं हो तो आप अपनी तिजोरी में चांदी की डिब्बी रखे। जिसमें पानी भरकर रखे। इसके बाद जब भी पानी सूख जाए तो उसके फिर से भर दे। इससे आपके घर में हमेशा पैसा और धन-दौलत बनी रहेगी।

6. पढ़ाई और करियर में सफलता के लिए

गुरुवार को गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पढ़ाई में फोकस के लिए मां सरस्वती की पूजा करें और "ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं सरस्वत्यै नमः" का जाप करें। रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।

7. ग्रह दोष निवारण के उपाय

राहु दोष से मुक्ति के लिए नीले कपड़े में काले उड़द बांधकर शनिवार को दान करें। केतु दोष के लिए कुत्ते को रोटी खिलाएं। शनि दोष से बचने के लिए शनिवार को सरसों का तेल और काले तिल का दान करें।

8. गरीबों की मदद करें

मंदिर में सफेद और काला दोरंगी कंबल दान करें। किसी जरूरतमंत को कंबल दे जिसे इसकी जरूरत हो।

9. नारियल पानी का प्रयोग

पानी वाले नारियल को अपने और अपने परिवार के ऊपर से 21 बार उतार कर आग में जला दे। इससे आपके सब दुख दूर होंगे।

10. मंदिर में पुजारी को दान करें

मंदिर में किसी बुजुर्ग पुजारी को पीला कपड़ा, धार्मिक किटाबे, या खाने की पीली चीजें दान में दें।

11. सिक्कों का दान जरूर करें

अगर आप किसी को सिक्के देना चाहते हैं। तो सफाईकर्मी को सिक्के दान में दे।

12. तांबे के सिक्के का उपाय करें।

इसके गोल सिक्के में छेद करे और फिर किसी लाल या सफेद धागे में बांधकर गले में पहने।

13. दही और पानी से स्नान

हर शुक्रवार को 100 ग्राम दही को पानी में मिलाकर स्नान करें। हमेशा लकड़ी के पाट पर बैठकर ही नहाए और बिना कपड़ों के नहीं नहाए।

14. अपने माथे पर तिलक जरूर लगाएं

ये चंदन या केसर का हो सकता है। अगर जीवन में कोई दुख है तो 43 दिन तक ऐसा करके देखे, सब दुख दूर हो जाएंगे।

15. पेड़ों को जल जरूर चढ़ाएं

पीपल, बरगद, नीम और केले की जड़ जरूर चढ़ाएं।

16. घर को सुगंधित रखें

सुबह और शाम के समय कपूर जलाएं, और अच्छी धूप जलाएं।

17. जल पीने के लिए चांदी या तांबे के गिलास का ही इस्तेमाल करें

यदि आपको सर्दी लग जाती है तो तांबे का गिलास इस्तेमाल करें।

18. खाने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल

खाने के लिए घर में पीतल और तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करें।

19. हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें

हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर जाए। एकादशी, प्रदोष और गुरुवार का व्रत रखें।

20. घर को हमेशा वास्तु के हिसाब से बनाएं।

घर को हमेशा वास्तु के हिसाब से बनाए। यदि गलतियाँ हो जाए तो उसमे समय के साथ सुधार करें। इस दोष को मिटाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें।

21. दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं

शांति और सुख के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं। पूर्णिमा के दिन गाय को चावल और दूर से बनी खीर खिलाएं।

22. सोते वक्त सेंधा नमक रखें

रात को सोते वक्त सेंधा नामक अपने सिर के पूर्व की ओर रखें और अपने कमरे में एक कटोरी में सेंधा नामक के कुछ टुकड़े भी रखे। इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके करीब नहीं आएगी।

23. अपना आचरण सही रखें

आपका आचरण ही आपकी तस्वीर होता है। दूसरों से कटु वचन नहीं बोले और बुरा बोलने से बचे। मन में खराब ख्याल नहीं लाए इससे आपका मन भी शांत रहेगा।

24. सिंदूर का प्रयोग

किसी शुभ दिन बहते हुए पानी में रेवड़ियाँ, मीठे बताशे, शहद या फिर सिंदूर बहाएं।

25. शनिवार के दिन ऐसे काम न करें

शनिवार के दिन ऐसे काम न करें जो आपके कर्म को खराब करे। इस दिन छाया दान करें और कम से कम 11 शनिवार ऐसा करे।

लाल किताब के इन उपायों को सदैव ज्योतिष के परामर्श से ही करें। इन्हें बहुत ही आस्था के साथ माने आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे।

divider
Published by Sri Mandir·January 27, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.