image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

भैया दूज की कथा

भैया दूज की पौराणिक कथा जानिए! क्यों मनाया जाता है यह पर्व, क्या है इसकी कहानी और क्या है इसका आध्यात्मिक महत्व? पढ़ें पूरी कथा यहाँ!

होली भाई दूज के बारे में

होली भाई दूज होली के अगले दिन मनाया जाने वाला भाई-बहन के प्रेम का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के तिलक करती हैं, उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देते हैं। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और विश्वास को गहरा करता है।

भैया दूज कथा

होली के बाद द्वितीया तिथि को भाई दूज के नाम से जाना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहनों के घर भोज के लिए जाते हैं। बहनें उन्हें तिलक करके उनकी लम्बी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।

भैया दूज की कहानी

प्राचीन काल में एक नगर था, जहां एक बुढ़िया रहती थी। उसके एक बेटा और एक बेटी थी। बेटी का विवाह हो चुका था। एक बार होली के बाद भाई ने अपनी मां से कहा, माता! मैं अपनी बहन के ससुराल जाकर उससे तिलक कराना चाहता हूं। बुढ़िया ने कहा, ये तो अति उत्तम विचार है बेटा! अवश्य जाओ! इसी बहाने बहन का कुशल क्षेम भी पूछते आना। बेटा एक जंगल से होते हुए गुज़र रहा था, तभी रास्ते में उसे नदी मिली। उस नदी ने कहा मैं तेरी काल हूं और तेरी जान लेकर रहूंगी। इस पर बुढ़िया का बेटा बोला, मैं पहले अपनी बहन से तिलक करा लूं, फिर बेशक तुम मेरे प्राण ले लेना।

इसके बाद जैसी ही वह आगे बढ़ा, उसी रास्ते में एक शेर मिला। बुढ़िया की बेटे से शेर ने भी यही कहा कि वह उसके प्राण लेना चाहता है। बेटे ने पुनः नदी को कही हुई बात दोहराई, और आगे बढ़ चला। थोड़ा और आगे बढ़ा तो उसे एक सांप मिला। वह भी बुढ़िया के बेटे की जान का प्यासा था। उस सांप से भी लड़के ने कहा कि मैं अपनी बहन के यहां होकर वापस लौट आऊं, फिर निसंकोच तुम मेरे प्राण ले लेना।

इस तरह जब भाई अपनी बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन सूत कात रही थी। भाई ने बहन को पुकारा परंतु उसने नहीं सुना। लेकिन जब दोबारा उसने आवाज़ लगाई, तो बहन बाहर आ गई। भाई ने बहन से कहा, बहना! अपने हाथों से मुझे तिलक कर दो। बहन ने भाई को तिलक लगाया और वह दुखी मन से वापस चलने को हुआ। भाई को दुखी देखकर बहन ने पूछा, भैया घर पर मां तो ठीक है ना? आखिर वह कौन सा कष्ट है, जिस कारण आपके चेहरे पर यह दुख दिख रहा है। इतना सुनकर भाई ने उसे रास्ते में घटी घटनाओं के बारे में बताया।

यह सब सुनकर बहन ने कहा, भैया! तुम निराश ना हो! आपकी बहन के रहते हुए कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इतना कहकर बहन भीतर गई और अपने साथ एक मांस का टुकड़ा, दूध व एक चुनरी लेकर आई, और भाई को कुछ समझा कर सारी वस्तुएं दे दीं।

जैसे ही भाई थोड़ी दूर चला, रास्ते में सबसे पहले उसे शेर मिला। उसने शेर के आगे मांस डाल दिया, इससे उसका ध्यान भटक गया और वह मांस खाने में व्यस्त हो गया। इस तरह थोड़ा आगे बढ़ने पर सांप मिला, जिसे भाई ने दूध दे दिया। सांप भी दूध पीने लगा और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया। चलते-चलते सबसे अंत में नदी मिली, जिस पर भाई ने चुनरी चढ़ा दी।

इस तरह बहन की चतुराई ने काल रूपी नदी सांप और शेर से अपने भाई की रक्षा की, और भाई ने भी जीवन भर बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसी कारण भाई-बहन के इस पावन पर्व को आज भी बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

दोस्तों, ऐसी ही महत्वपूर्ण व्रत कथाओं को जानने के लिए जुड़े रहें श्री मंदिर के साथ।

divider
Published by Sri Mandir·February 24, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.