आज का राशिफल
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? सभी 12 राशियों के लिए शुभ रंग, अंक और उपाय सहित पूरी जानकारी पढ़ें।

आज के राशिफल के बारे में

12 दिसंबर 2025 राशिफल: आज का राशिफल सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम दर्शाता है। व्यापारियों को कहीं लाभ तो कहीं पेमेंट या प्रतिस्पर्धा संबंधी चुनौतियाँ मिल सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को व्यस्तता, जिम्मेदारियाँ और कुछ को वरिष्ठों से सहयोग व प्रशंसा भी प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ राशियों को मतभेद तो कुछ को सौहार्द व भावनात्मक निकटता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य से लेकर शुभकारी तक रहेगा, पर एकाग्रता बनाए रखना आवश्यक होगा। प्रेम संबंधों में कहीं गलतफहमियाँ तो कहीं भावुकता और सुलह के योग हैं। स्वास्थ्य में कमर, सर्वाइकल, पेट, तनाव व पुरानी चोट से सावधानी ज़रूरी है।

आज का राशिफल: 12 दिसंबर 2025 (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से अत्यंत विशेष है। चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है और मंगल-पुष्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, पदोन्नति और सफलता लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे।

आज का मेष राशिफल

करियर: आज आप के लिए भागदौड़ वाला दिन रहेगा। व्यापारी वर्ग को आज के दिन पेमेंट से संबंधित भागदौड़ और मानसिक अस्थिरता महसूस होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन में सेल्स या मार्केटिंग हेतु ज्यादातर दिन ऑफिस के बाहर गुजारना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में जीवन साथी के साथ बहस होने के आसार दिख रहे हैं, पर आपसी प्रेम और एक दूसरे के प्रति परवाह भी महसूस होगी। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को आज का दिन शुभ फलदायी रहेग। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों को एक दूसरे के प्रति बेवजह शंका उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य: सेहत के मामले में जिनको सर्वाइकल से संबंधित परेशानी रहती है, उनको ज्यादा सावधान रहना पड़ेगा। भाग्यशाली अंक : 8,7,5,3 शुभ समय : सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक। उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी दल अर्पित करें।

आज का वृषभ राशिफल

करियर: आपकी राशि वाले व्यापारी वर्ग को आज लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हों सकतें हैं। लंबे समय से चल रही कोई बड़े ऑर्डर्स की बात आज बन जाने के पूरी संभावनाएं दिखाई दे रही है। नौकरी पेशा लोगों को उनके काम की जिम्मेदारियों के वजह से ज्यादातर दिन व्यस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में सुख, शांति और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को आज अपने पढाई में ज्यादा ध्यान देने की सतर्कता रखनी पड़ेगी, किसी भी मनोरंजक कार्य में आपका ध्यान बंटना नहीं चाहिए। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों को आज का दिन एक दूसरे के प्रति अत्यंत भावुकता महसूस करवाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य: सेहत में जिनको ह्रदय विकार की तकलीफ हैं, उनको ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ेगी। भाग्यशाली अंक : 8,3,5,4 भाग्यशाली रंग: नीला उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।

आज का मिथुन राशिफल

करियर: व्यापारी वर्ग को आज का दिन तेजी की स्थिति दर्शाने वाला रहेगा। खास करके जो लोग पेट्रोकेमिकल्स या शेर बाजार से जुड़े हुए हैं, उनको आज का दिन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने सहकर्मी या ऊपरी अधिकारी से अपने काम के प्रति प्रशंसा मिल सकती है। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में बेवजह तर्क-वितर्क में ना उलझें। कुछ परिस्थितियों को नज़रअंदाज करना ही आप के लिए सलाह दायक है। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को आज कोई लंबे समय की महेनत का फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों को आज का दिन बहसबाजी वाला महसूस होगा पर अंत में एक दूसरे के प्रति भावुकता भी महसूस होगी। स्वास्थ्य: सेहत में खानपान के अनियमितता पेट संबंधित परेशानियां बढ़ा सकती है। भाग्यशाली अंक : 2,4,6,9 शुभ समय : सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक। उपाय: शनि देव को काले तिल और तेल अर्पित करें।

आज का कर्क राशिफल

करियर: व्यापारी वर्ग को आज के दिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा देखने मिलेगी। प्रतिद्वंदी व्यवसायिकों को परास्त करने के लिए आपको आज व्यापार आपकी मूल कीमत से भी निचे उतर कर भी करना पड़ेगा। नौकरी पेशा लोगों में आज कामकाज का ज्यादा ही बोझ महसूस होगा, जिसके चलते मन व्यग्र रहने की संभावनाएं ज्यादा है। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस होने की आशंका है। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ानेवाला रहेगा। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों को आज कोई पुराणी गलतफहमी दूर करने का बेहतरीन मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य: सेहत में कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। भाग्यशाली अंक : 2,9,6,8 भाग्यशाली रंग: पीला उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

आज का सिंह राशिफल

करियर: व्यापारी वर्ग को आज अच्छी बिक्री वाला दिन महसूस होगा और वित्तीय परिस्थितियां सुधरने की संभावनाएं दिखाई देती है। पर साझेदारी वाले व्यापार में मनमोटाव होने की आशंका है। नौकरी पेशा लोगों का रोजाना काम सुगमता से चलता रहेगा, कोई बड़ी परेशानियां खड़ी होती नहीं दिखाई देगी। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में सदस्यों के बिच हुए गीले-शिकवे दूर होने से प्रसन्नता का माहौल निर्माण होगा और भावनात्मक करीबी महसूस होगी। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को आज के दिन में किसी अनचाही मानसिक दुविधा सता सकती हैं, तो अपने मानसिक संतुलन को पहले से ही सतर्क रखें। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य: भारी वजन उठाने से बचें और लंबे समय तक एक ही परिस्थिति में कोई भी कार्य करना टालें। अन्यथा नस का खिंच जाना या नस का जकड जाना इत्यादि तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यशाली अंक : 1,3,4,5 शुभ समय : रात 7:00 से 8:00 बजे तक। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का कन्या राशिफल

करियर: व्यापारी वर्ग को आर्थिक हानि के संकेत दिख रहे हैं। जिसकी वजह से मानसिक संतुलन अस्थिर हो सकता है। कोई पार्टी के तरफ से पेमेंट का फंस जाना या माल के वापसी होना संभव है। नौकरी पेशा लोगों को आज वित्तीय प्रलोभन में ना आने की सलाह दी जाती है अन्यथा बेवजह आपके नौकरी के सामने प्रश्नार्थ चिन्ह लगने के आसार दिख रहे हैं। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में हास-परिहास और खुशनुमा वाला माहौल रहेगा। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा खुद की योजनाओं पर निष्फलता प्राप्त होने की आशंका है। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों को कोई तीसरे व्यक्ति के बारे में भावनात्मक चर्चा टालने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य: सेहत में जिनको बवासीर की तकलीफ हैं, उनको ज्यादा तकलीफ महसूस हो सकती है। भाग्यशाली अंक : 7,5,3,1 भाग्यशाली रंग: सफेद उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएँ।

आज का तुला राशिफल

करियर: व्यापारी वर्ग को आज का दिन व्यापार में प्रगति होती दिख रही है। भाग्य का साथ भी आप को आज मिलेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में ज्यादा सुगमता वाला माहौल महसूस कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ अच्छा तालमेल वाला महसूस होगा। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय में जीवनसाथी का साथ मिलने से आपको बेहद्द प्रसन्नता होगी। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को अपेक्षित गुरु या सहपाठी का सहयोग मिलने से ख़ुशी महसूस होगी। प्रेम संबंध: प्रेमी जनों के लिए आज का दिन हंसीख़ुशी वाला रहेगा। स्वास्थ्य: शारीरिक थकान और पैरों के तलवों में दर्द महसूस हो सकता है। भाग्यशाली अंक : 7,6,2,4 शुभ समय : शाम 5:00 से 6:30 बजे तक। उपाय: श्री गणेश को लड्डू का भोग लगाएँ।

आज का वृश्चिक राशिफल

करियर: व्यापारी वर्ग को आज का दिन व्यापार में तेजी दिखेगी। किसी महत्त्वपूर्ण सौदे या कॉन्ट्रैक्ट पर बात हो सकती है। लेकिन कोई भी कागज़ात साइन करने से पहले दो बार अवलोकन करें,अन्यथा किसी भी जालसाज़ी का शिकार होने की संभावनाएं हैं। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस की राजनीती से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक सदस्यों के बिच रूठने-मनाने का सिलसिला चलता रहेगा, पर दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ सकता है। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को आज के दिन में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों को किसी लंबी सहलगाह पर जाने का प्लानिंग करने से आज परहेज करना चाहिए, अन्यथा प्लानिंग आगे बढ़ने के या रद्द होने की संभावनाएं बनती दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी महसूस हो सकती है, खास करके उठने, बैठने या सोने की परिस्थितियों में कोई भी बदलाव ना करें। भाग्यशाली अंक : 4,8,2,9 भाग्यशाली रंग: सुनहरा उपाय: सूर्य देव को जल में लाल पुष्प और अक्षत अर्पित करें।

आज का धनु राशिफल

करियर: नौकरी पेशा जातकों के वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध काफी अच्छे बने रहेंगे। व्यापारी वर्ग को उनके नौकरों से परेशानी उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव महसूस हो सकता है। अभ्यास: जो विद्यार्थी टेक्निकल फील्ड के अभ्यास से जुड़े हुए हैं, उनको अभ्यास में ज्यादा परिश्रम करना पद सकता है। बाकी विद्यार्थिओं के लिए अभ्यास की परिस्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम संबंध: प्रेम संबंध में निराशा प्राप्त होने की संभावना है, तो अपने व्यवहार को थोड़ा सहनशील बनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य: शरीर की अंदरूनी गर्मी का स्तर बढ़ने के कारण आपको मानसिक व्यग्रता महसूस होने की संभावना है। हो सके तो आज के दिन में गर्म और मसाले वाले पदार्थ का सेवन का करें। भाग्यशाली अंक : 4,5,7,9 भाग्यशाली रंग: गुलाबी उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।

आज का मकर राशिफल

करियर: व्यापारी वर्ग को आज का दिन रुकावटों और अड़चनों भरा दिखेगा। व्यापारिक परेशानियां कोई ना कोई तरीके से आपको परेशान करती रहेगी। फिर भी आप का व्यापार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को दिन सामान्य रहेगा, परन्तु दिन के दूसरे भाग में किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़ें। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने मानसिक संतुलन को मजबूत बनाएं रखने का प्रयास करें। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को आज का दिन पुराने किसी निर्णय की वजह से दुविधा पूर्ण लगेगा। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों को किसी भी व्यावसायिक मैटर पर चर्चा करने से परहेज करना चाहिए। स्वास्थ्य: आपकी जीवन शैली में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से दूर रहें, अन्यथा गिरने या ठोकर लगने की संभावनाएं दिख रही है। भाग्यशाली अंक : 6,1,4,2 भाग्यशाली रंग: हरा उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।

आज का कुंभ राशिफल

करियर: व्यापारी मित्रों के लिए आज का दिन व्यावसायिक तथा पेमेंट संबंधित उठापटक करने वाला रहेगा। साझेदारी की व्यापारमें साझेदार से रिश्तों में खटाश आने की संभावनाएं दिख रही है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी के बिच में भावनात्मक करीबी महसूस होगी। अभ्यास: विद्यार्थी बंधुओं को आज का दिन नया कुछ करने का उत्साह दिलाने वाला रहेगा। प्रेम संबंध: प्रेमी युगलों को किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचकर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य: प्रवास के दरम्यान सतर्कता बरतें। पुरानी कोई चोट या जखम दर्द महसूस करवा सकता है। भाग्यशाली अंक : 5,9,0,2 शुभ समय : दोपहर 4:30 से 5:00 बजे तक। उपाय: मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।

आज का मीन राशिफल

करियर: नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन हिसाब-किताब संबंधी कोई भूल ना हों, वह सतर्कता बरतनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग को भी किसी पार्टी का पेमेंट समय पर ना आने से वित्तीय व्यवस्था डामाडोल हो सकती है। पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल प्रसन्नता भरा और खुशनुमा रहेगा। किसी धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा का भी प्लानिंग हो सकता है। अभ्यास: विद्यार्थी मित्रों को दिन की शुरुआत अच्छी होगी पर मध्यान्ह के बाद किसी विषय पर शंका का समाधान ना मिलने पर मन उदासीनता महसूस करेगा। प्रेम संबंध: प्रेमी जनों के लिए आज का दिन सामान्य दिख रहा है। स्वास्थ्य: सरदर्द और दांत का दर्द महसूस हो सकता है। उपचार के लिए लापरवाही ना करें। भाग्यशाली अंक : 3,2,5,7 भाग्यशाली रंग: ऑरेंज उपाय : हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

divider
Published by Sri Mandir·December 12, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook