🪔 क्या आप धन, सुख और समृद्धि की कामना कर रहे हैं? सावन के आखिरी शुक्रवार को शक्तिपीठ माँ महालक्ष्मी अम्बाबाई मंदिर में बन रहा है दुर्लभ वैभव योग पर पाएं माँ महालक्ष्मी का दुर्लभ और दिव्य आशीर्वाद ✨🙏💰
सनातन परंपरा में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ देवी शक्ति की उपासना का भी पावन काल माना गया है। यह महीना अध्यात्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत फलदायी होता है। शास्त्रों में शुक्रवार को मां लक्ष्मी का प्रिय दिन कहा गया है, और यदि यह सावन का शुक्रवार हो, तो इसका आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसे शुभ समय पर यदि कोल्हापुर स्थित जाग्रत शक्तिपीठ श्री महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया जाए, तो साधक को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की स्थायी प्राप्ति का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
🛕 शक्तिपीठ कोल्हापुर - जाग्रत महालक्ष्मी का धाम
यह वह स्थल है जहाँ मां लक्ष्मी नित्य जाग्रत रहती हैं। पुराणों के अनुसार, यहां मां का रूप उग्र और प्रतिक्रियाशील है जो हर पुकार का तुरंत उत्तर देता है। साल में तीन बार सूर्यदेव स्वयं यहां आकर उन्हें प्रणाम करते हैं। ऐसी दिव्य भूमि पर सावन के आखिरी शुक्रवार को किया गया महालक्ष्मी अनुष्ठान भक्तों के जीवन की सभी आर्थिक रुकावटों को दूर कर सकता है और अचल वैभव की स्थापना करने में सहायक साबित होगा।
🔱 इस विशिष्ट अनुष्ठान के अंतर्गत कराए जाएंगे:
🔸 11,000 महालक्ष्मी मंत्र जाप: धन की देवी महालक्ष्मी के बीज मंत्र का 11,000 बार जाप देवी को प्रसन्न करता है। यह जाप आपके जीवन से कर्ज, दरिद्रता और आर्थिक संघर्ष को हटाकर संपन्नता का मार्ग खोलने में सहायक साबित होता है।
🔸 वैभव लक्ष्मी पूजा: माता लक्ष्मी के ‘वैभव स्वरूप’ की विशेष पूजा उनके कृपा-स्रोत को स्थायी बनाती है। यह स्वरूप ऐश्वर्य, कीर्ति और स्थायी समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है।
🔸 धन समृद्धि हवन: मान्यता है कि यह हवन, महालक्ष्मी तत्व को जाग्रत कर आराधक के जीवन में धन के स्त्रोत खोलने में सहायक सिद्ध होता है।
इसलिए आप भी श्री मंदिर के माध्यम से इस दुर्लभ संयोग का लाभ उठाएं और माँ महालक्ष्मी की विशेष कृपा से अपने जीवन में समृद्धि, वैभव और संतुलन का आशीर्वाद प्राप्त करें।