⚖️ क्या आप कानूनी विवादों, शत्रु बाधाओं और लगातार संघर्षों से जूझ रहे हैं? सावन माह के गुरुवार को सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर और दीर्घ विष्णु मंदिर में आयोजित पूजा से पाएं शत्रु नाश, कोर्ट केस में जीत का आशीर्वाद 🔱🛡️✨
हिंदू धर्म में सावन को महादेव का सबसे प्रिय और पवित्र महीना माना गया है। ये महीना भक्त और भगवान के बीच एक आध्यात्मिक पुल का काम करता है। इस महीने की अमावस्या को महाविद्या मां बगलामुखी और भगवान नारायण की आराधना बेहद ख़ास मानी गई है। इन दोनों देवों की संयुक्त आराधना से भक्त कानूनी उलझनों से राहत और शुत्रुओं से निपटने का साहस पा सकते हैं।
जीवन की उलझनें इन देवों की आराधना से आसानी होनी शुरू हो जाती हैं। इस विशेष अनुष्ठान में देवी दुर्गा के एक शक्तिशाली रौद्र रूप मां बगलामुखी की पूजा की जाती है, जिन्हें स्तंभन शक्ति की देवी माना जाता है, जो शत्रुओं का नाश करती हैं और आराधक को कानूनी मामलों में विजय और शत्रुता के चंगुल से मुक्त करने का आशीर्वाद देती हैं। मां बगलामुखी के साथ भगवान नारायण की पूजा का भी विशेष महत्व है, जो प्रसन्न होकर विजय का अटूट वरदान देते हैं।
🚩 मां बगलामुखी और भगवान विष्णु से जुड़ी पौराणिक कथा: शिव जी ने दिखाया था रास्ता!
पुराणों की कथा के अनुसार, सतयुग में महाविनाश की तबाही वाला वाला ब्रह्मांडीय तूफान आया, जिससे पूरे विश्व के नष्ट होने की संभावना थी। इससे चारों तरफ हाहाकार मच गया और संसार की रक्षा करना असंभव सा दिखने लगा। इसे देख भगवान विष्णु चिंतित हो गए और कोई हल न नज़र आता देख भगवान शिव का स्मरण करने लगे। तब भगवान शिव ने कहा कि देवी शक्ति के अलावा इस विनाश को कोई नहीं रोक सकता। तब भगवान विष्णु ने हरिद्रा सरोवर के पास कठिन तप किया। उनकी साधना से शक्ति स्वरूपा, दुश्मनों पर विजय दिलाने वालीं मां बगलामुखी के रूप में प्रकट हुईं।
🚩नारायण सुदर्शन कवचम् यज्ञ की चमत्कारिक महिमा:
मां बगलामुखी को दस महाविद्याओं में से एक के रूप में भी पूजा जाता है और उन्हें पीताम्बरा कहा जाता है, जो पीले रंग में सजी होती हैं। उनकी पूजा करने वाले भक्त विरोधियों पर विजय पाने, अदालती मामलों में जीत हासिल करने और जटिल विवादों को सुलझाने के लिए साहस, स्पष्टता और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करते हैं। जब उनकी पूजा को सुदर्शन कवचम यज्ञ के साथ जोड़ा जाता है, तो परिणाम और भी अधिक शक्तिशाली माने जाते हैं। सुदर्शन चक्र, भगवान विष्णु का दिव्य अस्त्र है, ऐसा कहा जाता है कि यह सभी बुराइयों का नाश करता है और लक्ष्य को पूरा करने के बाद ही लौटता है।
श्री मंदिर के माध्यम से इस दिव्य पूजा में भाग लें तथा सुरक्षा, विजय और न्याय के लिए माँ बगलामुखी और भगवान नारायण का संयुक्त आशीर्वाद प्राप्त करें।