🔱 सावन और राहु का रहस्य: क्यों कहा जाता है राहु को कलयुग का देवता
सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और कृपा पाने का सबसे पवित्र समय माना जाता है। जब सावन के पावन दिनों में दुर्गाष्टमी और शुक्रवार का संयोग बनता है, तब यह समय और भी शक्तिशाली और फलदायक हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस विशेष संयोग में की गई पूजा मानसिक उलझनों, अदृश्य शत्रु बाधाओं और भय से मुक्ति दिला सकती है। सनातन मान्यताओं के अनुसार, राहु एक छाया ग्रह है जो जीवन में भ्रम, डर, तनाव और कानूनी उलझनों का कारण बनता है। यह ग्रह दिखता तो नहीं है, लेकिन इसकी ऊर्जा व्यक्ति के मन और निर्णय क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। पौराणिक कथाओं में राहु को भगवान शिव का गुप्त भक्त माना गया है, जिसने शिव की कृपा से अद्भुत तंत्र शक्ति प्राप्त की थी। इसलिए राहु को कलयुग का प्रतिनिधि देव भी कहा गया है, जो व्यक्ति की आंतरिक परीक्षा लेकर उसे सही मार्ग पर लाने का प्रयास करता है।
🕉️ राहु की शांति के लिए क्यों जरूरी है माँ बगलामुखी और बटुक भैरव की पूजा
राहु की नकारात्मक ऊर्जा को सामान्य उपायों से शांत नहीं किया जा सकता। इसके लिए विशेष रूप से शक्तिशाली देवी-देवताओं की कृपा आवश्यक मानी जाती है। माँ बगलामुखी को तंत्रशक्ति की देवी माना जाता है, जो शत्रु की वाणी, सोच और शक्ति को रोक सकती हैं। उनकी उपासना भ्रम, भय और मानसिक संघर्षों से छुटकारा दिलाने में सहायक होती है। वहीं बटुक भैरव, भगवान शिव के बाल रुप हैं, जो छाया ग्रहों और अदृश्य शक्तियों का विनाश करते हैं। उन्हें आपदा हरण करने वाला देवता माना गया है। जिनकी कृपा से राहु जैसी भ्रमकारी ऊर्जा का प्रभाव शांत होता है।
🌕 सावन, दुर्गाष्टमी, शुक्रवार और राहु-शासित स्वाति नक्षत्र का एक विशेष संयोग- राहु ग्रह शांति का दुर्लभ अवसर
इस पावन अवसर पर, श्री मंदिर द्वारा माँ बगलामुखी तंत्र युक्त यज्ञ, उज्जैन स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में बटुक भैरव आपदा हरण पूजन और उत्तराखंड के राहु पैठाणी मंदिर में 18,000 राहु मूल मंत्र जाप सहित एक विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो जीवन में अज्ञात बाधाओं, कानूनी समस्याओं, मानसिक तनाव और शत्रुओं से परेशान हैं। श्री मंदिर के माध्यम से इस दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर में शामिल हों और माँ बगलामुखी और बटुक भैरव के आशीर्वाद से राहु संबंधी समस्याओं से सुरक्षा और मानसिक शांति प्राप्त करें।