शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का भी प्रावधान है। माता लक्ष्मी धन और वैभव की देवी हैं, इनकी कृपा से आपको दिन दुगनी रात चौगुनी सफलता हासिल हो सकती है। इसलिए जिस व्यक्ति को अपार धन धान्य के साथ व्यापार एवं करियर में सफलता का आशीष चाहिए, वो इस शुभ दिन पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्यापार वृद्धि पूजा करते हैं। दिनांक 17 मई 2024 को इस शुभ दिन कोल्हापुर में शक्तिपीठ मां महालक्ष्मी अम्बाबाई मंदिर के आचार्यों द्वारा इस विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है।