कृष्ण पक्ष की पहली तिथि को कृष्ण पक्ष प्रतिपदा कहते हैं, जो कि देवी दुर्गा द्वारा शासित है। इस तिथि पर देवी दुर्गा का आवाह्न अत्यंत लाभकारी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार देवी के सभी रूपों की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से वो प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्तों को निर्भयता के साथ सुख, समृद्धि और सफलता का आशीष देती हैं। हिंदू धर्म में देवी दुर्गा, जिन्हें शक्ति या देवी के रूप में भी जाना जाता है, ये अपने भक्तों में मौजूद बुराई, स्वार्थ, ईर्ष्या, पूर्वाग्रह, घृणा, क्रोध और अहंकार जैसी बुरी शक्तियों को नष्ट करके उन्हें दुख से बचाती हैं। इस विशेष तिथि एवं शुभ दिन के संयोग पर दिनांक 24 मई 2024 को 1008 माँ दुर्गा मंत्र जाप और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री मंदिर के माध्यम से इसमें भाग लेकर आप अपने जीवन से निर्भयता के साथ सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य का वरदान प्राप्त करें।