श्री मंदिर के सहयोग से श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, हरिद्वार में आयोजित प्रातःकाल महारुद्राभिषेक में भाग लें। यह विशेष पूजा शुक्रवार, 8 मार्च, 2024 को महाशिवरात्रि के भव्य महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हो रही है। ये पूजा प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में 5 बजे की जायेगी। माना जाता है कि इस मुहूर्त में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए इस समय शिव जी को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। शिव, जिन्हें भोले नाथ भी कहा जाता है, देवताओं में सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले माने जाते हैं। यहां तक कि श्रीराम ने भी समुद्र पार करने से पहले रामेश्वरम में रुद्राभिषेक पूजा की थी। यह परम शुभ फलदायक पूजा सभी बाधाओं को दूर करती है और भक्तों की सभी इच्छाओं को पूर्ण करती है।