🚩पूर्णिमा पर भैरव पूजा का क्यों है इतना महत्व ?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पूर्णिमा के दिन को पुण्य और मोक्ष प्राप्ति का दिन माना गया है। इस शुभ अवसर पर गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियों में स्नान करना पुण्यफल प्रदान करता है। माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है, जो धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन ऋण मुक्ति, आर्थिक समृद्धि और जीवन में स्थिरता के लिए विशेष रूप से भैरव पूजा का महत्व होता है। भैरव का अर्थ है 'रक्षा करने वाला।' बाबा भैरव भगवान शिव के पांचवे अवतार हैं, जिनके दो मुख्य रूप हैं- काल भैरव और बटुक भैरव। कथा के अनुसार, एक बार जब माँ पार्वती ने दारुक नमक असुर का वध करने के लिए माँ काली का विनाशकारी रूप धारण किया तो वो नियंत्रण से बाहर हो गयीं। माता को पुनः चेतना में लाने के लिए भगवान शिव ने एक पांच साल के बालक का रूप धारण किया और देवी को माँ कहकर पुकारने लगे जो सुनकर माँ का ह्रदय पिघल गया और उन्होंने वापस पार्वती का रूप धारण कर लिया। माता को शांत करने के लिए भगवान शिव ने जिस रूप को धारण किया था उन्हीं को 'बटुक भैरव' कहते हैं।
भगवान भैरव के बाल रूप श्री बटुक भैरव को धन और समृद्धि का दाता माना जाता है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के अवतार भैरव का जन्म हुआ था। इसलिए पूर्णिमा के शुभ दिन पर भगवान भैरव की पूजा करने से अत्यंत शुभ फल प्राप्त होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, स्वर्णाकर्षण भैरव पूजा धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए की जाती है, जिससे आठ महान सिद्धियों की प्राप्ति होती है। भगवान भैरव के इस रूप की पूजा करने से ऋण मुक्ति, आर्थिक समृद्धि, जीवन में स्थिरता और प्रतिकूलताओं से सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है। भगवान शिव के निवास स्थान काशी में यह पूजा करना और भी शुभ माना जाता है क्योंकि भगवान भैरव को भगवान शिव के रूपों में से एक के रूप में जाना जाता है। इसलिए महाकुंभ एवं माघ पूर्णिमा के शुभ संयोग पर काशी में स्वर्णाकर्षण भैरव मंत्र जाप, बटुक भैरव स्तोत्र पाठ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। श्री मंदिर के माध्यम से इस पूजा में भाग लें और भगवान भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करें।