भावनात्मक स्थिरता एवं मानसिक स्पष्टता के लिए वैशाख पूर्णिमा विशेष चंद्र ग्रह दोष शांति पूजा और रुद्राभिषेक
हिंदू धर्म में पूर्णिमा का अत्यंत महत्व है। मान्यता है कि इस पावन दिन पर चंद्र देव की पूजा करने से दोषों से छुटकारा मिलता है। चन्द्रमा का नकारात्मक होना, चिड़चिड़ापन, विचलित मन और खालीपन की भावना पैदा करता है। वहीं कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने से जीवन की अनिश्चितताओं के बीच भावनात्मक स्थिरता एवं मानसिक शांति पाने के लिए, चंद्र ग्रह दोष शांति पूजा और रुद्राभिषेक अत्यंत लाभकारी होती है। इस पूजा को करने से जन्म कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। दिनांक 23 मई 2024 को प्रयागराज के प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होगी। श्री मंदिर के माध्यम से इस पूजा में भाग लें और शिव जी का आशीष पाएं।
सोमेश्वर महादेव मंदिर,प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
प्रयागराज (इलाहाबाद) में स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर, जिसे सोमेश्वर नाथ मंदिर के नाम से भी प्रख्यात है, शहर के पवित्र स्थलों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसे एकादक्ष रुद्र के निवास के रूप में मान्यता प्राप्त है। बता दें कि सोमेश्वर महादेव रुद्रों में से एक हैं। मंदिर की विशेषता इसके त्रिशूल में समाहित है, जो पृथ्वी के चारों ओर चंद्र कक्षा के अनुरूप घूमता है।
हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, भगवान चंद्र ने अपनी सत्ताईस पत्नियों में से रोहिणी का पक्ष लिया, जिससे दक्ष प्रजापति क्रोधित हो गए। रोहिणी के प्रति अत्यधिक स्नेह के कारण दक्ष ने चंद्र को क्षय रोग का श्राप दे दिया। जब चंद्रमा भगवान विष्णु की शरण में गए, तो उन्होंने चंद्रदेव को प्रयाग में भगवान शिव की पूजा करने का सुझाव दिया। वर्षों की तपस्या के बाद, भगवान शिव ने चंद्रमा को श्राप के कारण हुए कष्ट से मुक्त किया। माना जाता है कि चंद्रमा आज भी प्रयाग में मंदिर के आसपास अमृत की वर्षा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो जातक श्रद्धापूर्वक सोमेश्वरनाथ की पूजा करते हैं, उन्हें मानसिक पीड़ा और शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है।
సమీక్షలు & రేటింగ్స్
శ్రీ మందిరం గురించి మన ప్రియమైన భక్తులు ఏమనుకుంటున్నారో చదవండి.
Achutam Nair
Bangalore
Ramesh Chandra Bhatt
Nagpur
Aperna Mal
Puri
Shivraj Dobhi
Agra
Mukul Raj
Lucknow
User Reviews
Reviews from our devotees who booked Puja with us
Harnisha Soma
10 March, 2025
Thanks for a great pooja 🙏
iltu Singha
09 March, 2025
good service, thanks Sri mundir ❤️❤️
RENUKA VIPAT ODAK
09 March, 2025
It's wonderful service, may God bless the founder and operator of the App.,💐💐
మన గత పూజా అనుభవాల సంగ్రహావలోకనం
మీ పేరు, గోత్ర జపంతో సహా పూర్తి వీడియో రికార్డింగ్, పూజ పూర్తయిన తర్వాత పంచుకోబడుతుంది.