अर्धरात्रि विशेष- नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा एवं विनाश के लिए मां तारा जयंती तंत्र युक्त महायज्ञ
माँ तारा का अर्थ है- सितारा। ऐसा माना जाता है कि माँ तारा अज्ञान के अंधेरे में प्रकाश की तरह हैं। तारा जयंती एक पूजनीय तिथि के रूप में मनाया जाता है, इसदिन मां काली के दूसरे स्वरूप यानि मां तारा का जन्म हुआ था। पौराणिक कथा के अनुसार पृथ्वी की उत्पत्ति से पहले जब चारों ओर अंधकार फैला था, तब अंधकार की देवी मां काली थी तब घोर अंधकार से एक प्रकाश की किरण उत्पन्न हुई, जिन्हें मां तारा कहा गया। सौंदर्य और ऐश्वर्य की देवी तारा को मोक्षदायिनी भी माना गया है। माँ तारा को दस महाविद्याओं में से एक माना गया है। तारा जयंती के दिन माँ तारा की उपासना सर्वसिद्धिदायक मानी जाती है। मां तारा रात में प्रकट हुई थी इसलिए इनकी पूजा रात में अत्यंत लाभकारी मानी गई है। दिनांक 16 अप्रैल 2024, महाअष्टमी पर पहली बार होने वाली अर्धरात्रि विशेष महायज्ञ से भक्तों को नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा एवं विनाश का आशीष प्राप्त होता है।
शक्तिपीठ मां तारापीठ मंदिर,पश्चिम बंगाल
पुराणों के अनुसार पश्चिम बंगाल में स्थित श्री तारापीठ मंदिर तंत्र साधना का जागृत स्थल माना जाता है। 10 महाविद्या में दूसरा स्थान रखने वाली मां तारा का यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में प्रमुख माना गया है। यूँ तो माँ तारा अपने उग्र रूप के लिए जानी जाती हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में स्थित श्री तारापीठ मंदिर में माँ तारा अपने सौम्य रूप में विराजती हैं। मान्यता है कि सुदर्शन चक्र से भगवान विष्णु ने मां सती के शरीर के टुकड़े किए थें। उस दौरान माता सती के अंगों में से आंख की पुतली यहां गिरी थी। बांग्ला में आंख की पुतली को तारा कहते हैं और इसलिए इस जगह का नाम तारापीठ पड़ा।
मान्यता है कि भक्त वामाखेपा को तारापीठ के समीप महाश्मशान में तारा देवी के दर्शन हुए और सिद्धि प्राप्त हुई थी। यहां तारा जयंती पर होने वाली पूजा विशेष रूप से तंत्र क्रियाओं के लिए जानी जाती है। माना जाता है कि यहां मां तारा की पूजा करने से भक्तों के जीवन से सभी तरह की आपदाएं दूर हो जाती हैं।
సమీక్షలు & రేటింగ్స్
శ్రీ మందిరం గురించి మన ప్రియమైన భక్తులు ఏమనుకుంటున్నారో చదవండి.
Achutam Nair
Bangalore
Ramesh Chandra Bhatt
Nagpur
Aperna Mal
Puri
Shivraj Dobhi
Agra
Mukul Raj
Lucknow
User Reviews
Reviews from our devotees who booked Puja with us
Harnisha Soma
10 March, 2025
Thanks for a great pooja 🙏
iltu Singha
09 March, 2025
good service, thanks Sri mundir ❤️❤️
RENUKA VIPAT ODAK
09 March, 2025
It's wonderful service, may God bless the founder and operator of the App.,💐💐
మన గత పూజా అనుభవాల సంగ్రహావలోకనం
మీ పేరు, గోత్ర జపంతో సహా పూర్తి వీడియో రికార్డింగ్, పూజ పూర్తయిన తర్వాత పంచుకోబడుతుంది.