शनिदेव जी की आरती
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

शनिदेव जी की आरती (Shani Dev Ki Aarti)

शनिदेव की कृपा से कार्यों में सफलता और हर प्रकार की बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

शनिदेव आरती के बारे में

भगवान शनि ज्योतिष के नवग्रह में से एक हैं। कहते हैं यदि शनिदेव की वक्र दृष्टि से बचना है तो उनकी आराधना और आरती द्वारा उन्हें प्रसन्न करना जरूरी है। मान्यता है कि जिस पर भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं उसके घर पर सर्वदा सुख शांति और समृद्धि का वास रहता है। यहां पर दी जा रही जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी भगवान शनिदेव की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है।

शनिदेव जी की आरती

जय जय जय जय जय जय शनिदेवा

जय जय शनिदेवा

जय जय श्री शनिदेव

भक्तन हितकारी |

जय जय जय जय जय जय शनिदेवा

जय जय शनिदेवा

जय जय श्री शनिदेव

भक्तन हितकारी।

सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतार।।

जय जय जय श्री शनि देव।।

भक्तन हितकारी।

जय जय जय जय जय जय शनिदेवा

जय जय शनिदेवा

जय जय श्री शनिदेव

भक्तन हितकारी।

जय जय जय जय जय जय शनिदेवा

जय जय शनिदेवा।।

श्याम अंग वक्र दृष्टि चतुर्भुजा धारी,

चतुर्भुजा धारी।

श्याम अंग वक्र दृष्टि चतुर्भुजा धारी।

नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी,

गज की असवारी।

नीलाम्बर धार नाथ गज की असवार।।

जय जय जय जय जय जय शनिदेवा

जय जय शनिदेवा

जय जय श्री शनिदेव

भक्तन हितकारी |

जय जय जय जय जय जय शनिदेवा

जय जय शनिदेवा।।

क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी,

दिपत है लिलारी।

क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलार।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी,

शोभित बलिहारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी।।

जय जय जय जय जय जय शनिदेवा,

जय जय शनिदेवा,

जय जय श्री शनिदेव,

भक्तन हितकारी।

जय जय जय जय जय जय शनिदेवा

जय जय शनिदेवा।।

मोदक और मिष्ठान चढ़ें, चढ़ती पान चढ़त सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी है अति प्यारी।।

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान हम हैं शरण तुम्हारी।।|

जय जय जय जय जय जय शनिदेवा

जय जय शनिदेवा।।

पाएं सभी आरती का संग्रह सिर्फ श्री मंदिर साहित्य पर।

और ये भी पढ़े

श्री कुंजबिहारी जी की आरती तुलसी माता की आरती श्री चित्रगुप्त जी की आरती श्री विश्वकर्मा जी की आरती

divider
Published by Sri Mandir·July 14, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

शिवरात्रि आरती

शिवरात्रि आरती भगवान शिव की महिमा और आशीर्वाद की प्रार्थना के लिए समर्पित है। यह आरती महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की विशेष पूजा में गाई जाती है, जो भक्तों को भगवान शिव के प्रति समर्पण और भक्ति से जोड़ती है।

right_arrow
Card Image

सोमवार व्रत आरती | ॐ जय शिव ओंकारा

सोमवार व्रत के लिए विशेष आरती 'ॐ जय शिव ओंकारा' का पाठ करें और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। इस पवित्र आरती से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

right_arrow
Card Image

अम्बे गौरी की आरती

अम्बे गौरी की आरती एक भक्तिपूर्ण स्तुति है, जो देवी दुर्गा के शक्ति स्वरूप को समर्पित है। यह आरती देवी गौरी (माँ पार्वती) की महिमा का गुणगान करती है और उनके भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook