जानिए भगवान गणेश के 12 शक्तिशाली नाम और उनके मंत्र, जो जीवन के हर क्षेत्र में समृद्धि, सुख और समधान लाते हैं। इन मंत्रों के जप से व्रद्धि और संकटों से मुक्ति प्राप्त करें।
गणेश जी के 12 नाम और उनके मंत्रों का अत्यधिक महत्व है। ये नाम और मंत्र न केवल सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि किसी भी प्रकार के संकट या विघ्नों को दूर करने में भी सहायक होते हैं।
भगवान गणेश हिंदू धर्म में केवल आराध्य ही नहीं, बल्कि हर भक्त के आदर्श भी हैं। उनकी पूजा शुभता और सफलता का प्रतीक मानी जाती है। शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव कहा गया है, जिनकी आराधना के बिना कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं माना जाता। इसलिए हर शुभ कार्य और पूजा से पहले गणेश जी का आह्वान किया जाता है। सुखों के दाता और विघ्न-बाधाओं को दूर करने वाले हमारे प्यारे बप्पा की उपस्थिति हमारे जीवन में आशा, भक्ति और समृद्धि का प्रकाश लेकर आती है।
भगवान गणेश की आराधना और पूजन व्यक्ति को आत्मिक शांति और संतुष्टि प्रदान करते हैं। बप्पा की आराधना और दैनिक जीवन में उनका स्मरण करने का सबसे सरल उपाय उनकी द्वादश नामावली, यानी उनके 12 नामों का जप करना है। गणपति जी का नाम लेने मात्र से आप स्वयं को उनके और अधिक समीप महसूस करते हैं।
इस जाप के शुभ फल से आपको ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन की कठिनाइयों में हमेशा सही मार्गदर्शन मिलता है। साथ ही जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति भी होती है। यह जाप आपके शरीर और आत्मा को नई ऊर्जा से भर देता है, जिससे आपके सपनों को साकार करने का मार्ग स्वतः खुलता चला जाता है।
S No. | नाम | मंत्र |
1 | सुमुख | ॐ सुमुखाय नमः। |
2 | एकदन्त | ॐ एकदन्ताय नमः। |
3 | कपिल | ॐ कपिलाय नमः। |
4 | गजकर्णक | ॐ गजकर्णकाय नमः। |
5 | लम्बोदर | ॐ लम्बोदराय नमः। |
6 | विकट | ॐ विकटाय नमः। |
7 | विघ्ननाश | ॐ विघ्ननाशाय नमः। |
8 | विनायक | ॐ विनायकाय नमः। |
9 | धूम्रकेतु | ॐ धूम्रकेतवे नमः। |
10 | गणाध्यक्ष | ॐ गणाध्यक्षाय नमः। |
11 | भालचन्द्र | ॐ भाल चन्द्राय नमः। |
12 | गजानन | ॐ गजाननाय नमः। |
Did you like this article?
शिव कृपा पाने, मानसिक शांति, सेहत और वैवाहिक जीवन सुधारने के लिए सोमवार का व्रत अत्यंत लाभकारी होता है। जानिए इस व्रत के धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ।
21 सूर्य देव नाम: भगवान सूर्य के पवित्र और शक्तिशाली नामों की सूची। हर नाम में छुपी है ऊर्जा, ज्ञान और जीवन का संदेश। जानें और जपें आज!
जानें किसने और क्यों लिखी ये चालीसा