गणेशजी को प्रसन्न करने के 10 उपाय

गणेशजी को प्रसन्न करने के 10 उपाय

जानें कैसे करें गजानन को प्रसन्न


गणेश जी को प्रसन्न करें (How to please Ganesha)

हिंदू धर्म में किसी भी नए काम को प्रारंभ करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता कहा जाता है। भगवान गणेश की पूजा करने के बाद प्रारंभ होने वाला कार्य हर हाल में सफल होगा। मनुष्य जब भी किसी संकट में फंसता है और सच्चे मन से भगवान गणेश को याद करता है तो उसका संकट टल जाता है। गणेश शब्द का अर्थ होता है जो समस्त जीव जाति के ईश अर्थात् स्वामी हो। गणेश जी को विनायक भी कहते हैं। विनायक शब्द का अर्थ है विशिष्ट नायक। सभी कार्यों का आरम्भ जिस देवता का पूजन से होता है, उन्हीं को विनायक कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश विघ्न का नाश करने और मंगलमय वातावरण बनाने वाले हैं। गणपति, आध्यात्मिक शक्ति और सर्वोच्च बुद्धि प्रदान करते हैं। उन्हें रिद्धि और सिद्धि के दाता कहा जाता है, उनके जीवन में इन्हें दो रूपों में वेदों में वर्णित है।

गणेश जी को प्रसन्न करने के 10 उपाय (10 ways to make Lord Ganesha happy)

1.सिंदूर : श्री गणेश को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। गुरुवार के दिन हल्दी मिश्रित सिंदूर उनके चरणों में रखने से मनोवांछित फल शीघ्र ही मिलता है। 2. दूर्वा : गुरुवार के दिन 11 दूर्वा पत्तियां श्री गणेश के पेट पर चिपकाएं। धन संबंधी सारे मामले सुलझ जाएंगे और दौलत आने के रास्ते खुल जाएंगे । 3. मोदक : श्री गणेश को गुरुवार के दिन 4 मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। एक मोदक उनके पास रखा रहने दें। दूसरा किसी गणेश मंदिर में चढ़ा दें। तीसरा किसी 4 साल के बच्चे को दें और चौथा स्वयं खा लें। यह धन प्राप्ति का अचूक गणेश उपा य है। 4. लाल फूल : गणेश भगवान को अपनी ताकत बनाने के लिए लाल गुड़हल का फूल उनके सिर पर चढ़ाएं और सूखने पर उसे पर्स में रख लें। यह उपाय आपकी हर विपत्ति में सहायक बनेगा। 5. मां-बाप की सेवा गणेश जी उसे ही अपनी भक्ति प्रदान करते हैं जो अपने माता-पिताजी और सास-ससुरजी की सेवा करता है। बुजुर्गों का सम्मान करता है। तीर्थयात्रा आदि हेल्दीा रहने पर माता-पिताजी और सास-ससुर जी के साथ ही करता है। 6. वृक्ष लगाने पर गणेश भगवान वृक्ष लगाने वालों से भी बहुत प्रसन्न होते हैं। अपने जीवनकाल में अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। 7. जल अर्पित करना सुबह गणेश जी के 12 नाम जपते हुए ही उठें। जो नासिका चल रही हो वही पैर गणेश जी कहते हुए रखें। नहाने के बाद सबसे पहले गणेश जी को जल उत्तर दिशा में अर्पित करें। जल को जल में ही अर्पित करना है। यानि आप जिस जगह जल चढ़ाएं वहां या तो कोई गमला रख दें या पहले से ही पानी को गिरा दें। इसके बाद ही पूर्व में सूर्य नारायण और दक्षिण दिशा में अपने पितरों को जल अर्पित करें 8. फल गणेश भगवान को मौसमी फल जरूर चढ़ाना चाहिए। जामुन, अमरूद, बेल, आम, सेब, संतरा, मौसमी, चीकू, जैसे मौसम के अनुसार फलों का भोग गणेश जी को लगाना चाहिए। इससे वे बेहद प्रसन्न होते हैं। 9. घी और गुड़ धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। बाद में यह घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो जाता है। 10 गणेश मंत्र का स्मरण बिगड़े काम बनाने के लिए बुधवार को गणेश मंत्र का स्मरण करें। कम से कम 21 बार इस मंत्र का जाप करने गणेश भगवान जरूर प्रसन्न होते हैं। त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्। अर्थात भगवान गणेश आप सभी को बुद्धि देने वाले, बुद्धि को जगाने वाले और देवताओं के भी ईश्वर हैं। आप ही सत्य और नित्य बोधस्वरूप हैं। आपको मैं सदा नमन करता हूं।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Download Sri Mandir app now !!

Connect to your beloved God, anytime, anywhere!

Play StoreApp Store
srimandir devotees
digital Indiastartup Indiaazadi

© 2024 SriMandir, Inc. All rights reserved.