शिवजी को प्रसन्न करना है आसान

शिवजी को प्रसन्न करना है आसान

करें ये 10 उपाय और पाएं महादेव का आशीर्वाद


शिव जी को प्रसन्न करना है आसान, करें ये 10 उपाय (10 Easy Remedies to make Lord Shiv Happy)

भगवान भोलेनाथ की कृपा जिस पर हो जाए समझो उसके सारे कष्ट दूर हो गए। हिन्दू धर्म में भगवान शिव के भक्तों की संख्या सबसे ज्यादा है। बात घर में सुख शांति की हो या अच्छे वर की भक्तों की सभी इच्छाओं को भोलेनाथ पूरा करते हैं। शिव जी इतने भक्तवत्सल हैं कि सच्ची श्रद्धा से आराधना करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। वैसे तो भक्त भगवान शिव की पूजा हर दिन करते हैं, लेकिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार का दिन विशेष माना जाता है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार के दिन महादेव को दूध, धतूरा, भांग, गंगाजल, चंदन, अक्षत और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। इससे महादेव प्रसन्न होकर शुभ आशीष प्रदान करते हैं। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

1 घर में खुशहाली लाने के लिए घर में सुख शांति और खुशहाली लाने के लिए हर सोमवार भगवान शिव को घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बना भोग चढ़ाना चाहिए। इसके बाद भोलेनाथ और माता पार्वती की आरती करना चाहिए। इस उपाय से घर में सुख-शांति आती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

2 मनचाहा वर पाने के उपाय मनचाहा वर पाने के लिए महिलाओं को 16 सोमवार के व्रत का संकल्प लेना चाहिए और व्रत रखना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को शृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव जी अपने भक्तों से प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

3 आर्थिक तंगी से बचने के उपाय यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उसके बाद भी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा।

4 पति की लंबी आयु के लिए उपाय पति की लंबी आयु के लिए महादेव की पूजा की जाती है और सोमवार के दिन व्रत रखा जाता है। शिव जी की पूजा के समय माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाया जाता है और व्रत कथा को सुना जाता है। इससे महादेव और माता पार्वती से अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है।

5 चंद्र दोष को कम करने का उपाय आपके कुंडली में अगर चंद्रमा कमजोर है तो चंद्र दोष को कम करने के लिए शिव जी की आराधना करनी चाहिए। भोलेनाथ की भक्ति से चंद्र देव खुश होते हैं। सफेद वस्त्र चढ़ाने और चंदन का तिलक लगाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

**6 धन-संपदा पाने के लिए उपाय ** शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और धन की कमी या गरीबी जैसी समस्या को खत्म करते हैं।

7 असाध्य रोग को ठीक करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और असाध्य रोग और अकाल मृत्यु का संकट दूर करते है।

8 दांपत्य जीवन में खुशहाली दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने के लिए पति और पत्नी को सोमवार के दिन साथ में भगवान भोलेनाथ और माता गौरी की पूजा करनी चाहिए। शिव जी को सफेद वस्त्र चढ़ाना चाहिए और माता पार्वती को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। आपका दांपत्य जीवन मधुर होगा।

9 पितृ दोष अगर किसी जातक पर पितृ दोष है तो उसे सोमवार की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए। इस उपाय से घर में धन-धान्य के भंडार भी भरे रहेंगे और महादेव प्रसन्न होंगे।

10 कार्य में सफलता पाने के लिए यदि आप किसी कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो ​भगवान शिव को बेलपत्र पर चंदन से ओम नम: शिवाय लिखकर अर्पित करें। शिव कृपा से आपका कल्याण होगा।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Download Sri Mandir app now !!

Connect to your beloved God, anytime, anywhere!

Play StoreApp Store
srimandir devotees
digital Indiastartup Indiaazadi

© 2024 SriMandir, Inc. All rights reserved.