हंस योग क्या होता है? इसके प्रभाव और लाभ
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

हंस योग क्या होता है? इसके प्रभाव और लाभ

हंस योग से व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति, सम्मान और सफलता प्राप्त होती है। जानिए इस योग के प्रभाव और जीवन पर इसके असर के बारे में।

हंस योग के बारे में

हंस योग तब बनता है जब शुभ ग्रह जैसे बृहस्पति और चंद्रमा एक साथ अच्छे स्थानों पर स्थित होते हैं। यह योग व्यक्ति को उच्चतम मानसिक स्थिति, आध्यात्मिक उन्नति और सुख-शांति प्रदान करता है। हंस योग से व्यक्ति का जीवन संतुलित होता है और उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। यह योग शिक्षा, करियर और समाज में सम्मान पाने के लिए भी शुभ माना जाता है।

हंस योग क्या है?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुंडली में पंच महापुरुष योग का बहुत महत्व है। इन पाँच महापुरुष योगों में भद्र योग, माल्वय योग, रूचक योग, शश योग और हंस योग शामिल है। ये सभी योग तब बनते हैं जब कुंडली में बुध, मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि ग्रह अपनी अपनी राशि में अनूकूल रूप में उपस्थित होते हैं।

इन पंच महापुरुषों में मौजूद हंस योग अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कुंडली में हंस योग होने के कारण कुंडली में मौजूद कई खराब योग समाप्त हो जाते है। ये शुभ योग व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सम्मान, और सुख-समृद्धि लेकर आता है। ज्योतिष उपायों को करके इस योग के प्रभाव को और भी ज्यादा फलदायी बनाया जा सकता है।

हंस योग का महत्व

पंचमहापुरुष योगों में से एक होने के कारण यह बहुत दुर्लभ और अत्यंत भाग्यशाली योग माना जाता है। दुनिया में बहुत कम लोग होते हैं, जिनके कुंडली में हंस योग विद्यमान होता है। ये योग बृहस्पति ग्रह की शक्ति और शुभता को दर्शाता है। जिस भी इंसान के कुंडली में ये योग होता है वो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ये योग व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, धन, सम्मान, और आध्यात्मिक प्रगति लेकर आता है। हंस योग सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ साथ आध्यात्मिक उन्नति भी प्रदान करता है।

ऐसे होता है कुंडली में हंस योग का निर्माण

हंस योग का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। इस ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। जब बृहस्पति अपने केंद्र भाव के चतुर्थ भाव में, सातवें भाव में या फिर दसवें भाव में स्थित हो तो हंस योग बनता है। ये योग तब भी बनता है जब बृहस्पति अपनी उच्च राशि जैसे कर्क, स्वराशी धनु या मीन में बैठा हुआ हो।

हंस योग के सकारात्मक प्रभाव के लिए जरूरी है कि बृहस्पति राहु, केतु, शनि या अन्य पाप ग्रहों के संपर्क में न हो। इस सभी पाप ग्रहों का होना हंस योग के प्रभाव को कम कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि हंस योग के दौरान गुरु शुभ भाव में और शुभ ग्रहों की दृष्टि में हो।

कुंडली में हंस योग बनने के अद्भुत प्रभाव

किसी भी व्यक्ति के कुंडली में हंसयोग होने की वजह से इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव हो सकते है। यदि बृहस्पति अशुभ भावों जैसे छठे, आठवें और बारहवें भाव में हो या राहु-केतु जैसे ग्रहों के साथ युति में हो, तो इसके नकारात्मक प्रभाव प्रबल हो सकते हैं।

हंस योग के नकारात्मक प्रभाव

कठिन चुनौतियों का सामना

यदि गुरु अपनी सही दशा में नहीं होता है, वो नीच राशि जैसे मकर या शत्रु ग्रहों जैसे राहु, केतु, शनि और मंगल के प्रभाव में होता है तो हंस योग के सकारात्मक प्रभाव विफल हो जाते है। इस समय व्यक्ति को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और जीवन में असफलताओं के काले बादल उसे घेर लेते है।

घमंड और अहंकार की भावना

कहा जाता है की हंस योग के जातक को खुद पर जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास होता है। जिसकी वजह से वो बहुत अहंकारी हो जाते है और गलत सही के बीच फर्क करना भूल जाते हैं।

गलत निर्णय लेने की प्रवृति

ऐसा माना जाता है कि गुरु के कमजोर होने पर पाप ग्रहों की शक्तियां काफी ज्यादा बढ़ जाती है। हंस योग वाला जातक अक्सर इस पाप ग्रहों से प्रभावित होकर गलत निर्णय लेने लगता है। इसकी ये प्रवृति व्यावसायिक हानी का कारण बन सकती है।

आर्थिक अस्थिरता

हंस योग का जब नकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो जीवन में आर्थिक अस्थिरता आती है, व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

रिश्तों में तनाव

हंस योग वाले व्यक्ति का अहंकारी स्वभाव उसके परिवार और दोस्तों के बीच वैचारिक मतभेद पैदा कर देते है जिससे रिश्तों में कड़वाहट भर जाती है और कलह कलेश की नौबत आ जाती है।

हंस योग का सकरात्मक प्रभाव

धन-समृद्धि में बढ़ोतरी

कुंडली में हंस योग व्यक्ति के आर्थिक समृद्धि में सुधार करता है। इस योग के होने से धन धान्य और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। व्यापार और निवेश में सफलता प्राप्त होती है।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा

कुंडली में हंस योग रखने वाले लोग अक्सर दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जीते हैं। उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति संतुलित रहती है।

आध्यात्मिक उन्नति

ये योग व्यक्ति को ज्ञान अर्जित करने और आध्यात्मिकत उन्नति करने के लिए प्रेरित करता है। अपने गुरु की वजह से व्यक्ति धर्म, न्याय और उच्च नैतिक मूल्यों का पालन करना सीखता है।

करिअर में सफलता

हंस योग रखने वाले लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं, ये जिस भी काम को शुरू करते है उसमें इन्हें सफलता मिलती है और इनका भाग्य हमेशा साथ देता है।

पारिवारिक संबंधों में सुधार

ये योग व्यक्ति के दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति और संतोष लेकर आता है। दोनों साथियों के बीच में विश्वास और सामंजस्य उत्पन्न करता है। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संबंध अच्छे होते हैं।

हंस योग मजबूत करने के लिए करें ये खास चीजें

  • बृहस्पति ग्रह के लिए पूजा और मंत्र जाप करें। जिसमें बृहस्पति स्तोत्र या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • गुरुवार को बृहस्पति से संबंधित चीजों का दान करें। जैसे पीले वस्त्र, हल्दी, चने की दाल इत्यादि।
  • जरूरतमंद लोगों को और ब्राह्मणों को दान करें उन्हें भोजन करवाएं।
  • ध्यान करें और आत्मिक ऊर्जा बढ़ाएं।

इन उपायों को निरंतर और श्रद्धा से करने से बृहस्पति ग्रह का प्रभाव मजबूत होता है, जिससे हंस योग का फल बेहतर रूप में मिलने लगता है।

divider
Published by Sri Mandir·January 15, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.