इस दिन के महत्व को समझें और स्नान और पूजा से पुण्य अर्जित करें, साथ ही देवी सरस्वती के आशीर्वाद से जीवन में ज्ञान लाएं!
बसंत पंचमी हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो विशेष रूप से सरस्वती पूजन और बसंत ऋतु के आगमन के रूप में मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा के साथ-साथ सर्दी के मौसम के बाद आने वाली गर्मी की शुरुआत का प्रतीक होता है। खासकर कुंभ मेला में इस दिन का शाही स्नान विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है।
कुम्भ के प्रमुख स्नान पर्वों में बसंत पंचमी तीसरा और आखिरी शाही स्नान है। बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा के दिन संगम में स्नान करना विशेष पुण्य देने वाला माना गया है, इससे देवी सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या के बाद तीसरे शाही स्नान बसंत पंचमी पर भी त्रिवेणी स्नान करता है, उसे पूरे कुंभ स्नान का फल प्राप्त होता है। बता दें कि बसंत पंचमी पर स्नान-ध्यान, जप-तप, पूजा-पाठ और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
महाकुंभ का आयोजन हर 12 वर्षों में किया जाता है। 2025 में महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करके a अपना जीवन धन्य करेंगे।
महाकुंभ में किए गए स्नान, दान और पूजा को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। साथ ही, इस दिन किया गया दान-पुण्य भी विशेष फलदायक होता है। मान्यता है कि इस दिन किए गई स्नान दान से सिर्फ ईश्वर ही नहीं, बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
महाकुंभ में दान को असंख्य पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस अवधि में किया गया दान न केवल इस जन्म में, बल्कि अगले जन्म में भी शुभ फल प्रदान करता है। इस दिन किए गए दान से जातक को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है, पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है, और ग्रह दोष समाप्त होते हैं। ध्यान रहे कि दान हमेशा श्रद्धा और निःस्वार्थ भाव से करें।
तो यह थी बसंत पंचमी शाही स्नान से जुड़ी विशेष जानकारी। महाकुंभ 2025 के विशेष दिनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए ‘श्री मंदिर’ के साथ
Did you like this article?
प्रयागराज कुंभ मेले में कैसे पहुंचे? यात्रा की जानकारी, मार्गदर्शन, ट्रेन, बस और हवाई यात्रा के विकल्प जानें। कुंभ मेले की पूरी यात्रा योजना बनाएं।
कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है? जानिए मेले में पुलिस, स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन प्रबंधन और यातायात नियंत्रण से जुड़ी पूरी जानकारी।
कुंभ मेले में खो जाएं तो क्या करें? जानें हेल्पलाइन नंबर, गुमशुदा केंद्र और सहायता सेवाओं की जानकारी, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बने।