पौष पूर्णिमा स्नान के महत्व को जानें और 2025 में इस दिन को बनाएं और भी खास, सही मुहूर्त और उपाय से!
पौष पूर्णिमा स्नान हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों, विशेषकर गंगा, यमुना और संगम में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा स्नान आत्मिक शुद्धि और आध्यात्मिक उत्थान का दिन है, जो व्यक्ति को जीवन में सकारात्मकता प्रदान करता है।
पौष पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ और पवित्र तिथि मानी जाती है। यह दिन धार्मिक अनुष्ठानों, स्नान, ध्यान और दान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस पवित्र दिन त्रिवेणी संगम या गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने से न केवल शरीर शुद्ध होता है, बल्कि आत्मा भी पापों से मुक्त होती है। इसके साथ ही इसी तिथि से महाकुंभ का शुभारंभ भी हो रहा है।
2025 में पौष पूर्णिमा सोमवार, 13 जनवरी को पड़ रही है। यह दिन माघ मास की शुरुआत और महाकुंभ स्नान पर्व का पहला दिन होगा। इस दिन स्नान और दान करने का शुभ समय इस प्रकार है:
यह अवधि स्नान, ध्यान और दान जैसे सभी धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।
महाकुंभ का आयोजन हर 12 वर्षों में किया जाता है। 2025 में महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करके अपना जीवन धन्य करेंगे।
महाकुंभ में किए गए स्नान, दान और पूजा को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। साथ ही, इस दिन किया गया दान-पुण्य भी विशेष फलदायक होता है। मान्यता है कि इस दिन किए गई स्नान दान से सिर्फ ईश्वर ही नहीं, बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
महाकुंभ में दान को असंख्य पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस अवधि में किया गया दान न केवल इस जन्म में, बल्कि अगले जन्म में भी शुभ फल प्रदान करता है। इस दिन किए गए दान से जातक को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है, पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है, और ग्रह दोष समाप्त होते हैं। ध्यान रहे कि दान हमेशा श्रद्धा और निःस्वार्थ भाव से करें।
तो यह थी 'पौष पूर्णिमा स्नान' से जुड़ी विशेष जानकारी। महाकुंभ 2025 के विशेष दिनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए ‘श्री मंदिर’ पर।
Did you like this article?
प्रयागराज कुंभ मेले में कैसे पहुंचे? यात्रा की जानकारी, मार्गदर्शन, ट्रेन, बस और हवाई यात्रा के विकल्प जानें। कुंभ मेले की पूरी यात्रा योजना बनाएं।
कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है? जानिए मेले में पुलिस, स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन प्रबंधन और यातायात नियंत्रण से जुड़ी पूरी जानकारी।
कुंभ मेले में खो जाएं तो क्या करें? जानें हेल्पलाइन नंबर, गुमशुदा केंद्र और सहायता सेवाओं की जानकारी, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बने।