नवरात्रि में क्या दान करें
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

नवरात्रि में क्या दान करें

जानिए नवरात्रि के दौरान कौन से दान से मिलेगा अधिक पुण्य, सुख और समृद्धि।

नवरात्रि में दान के बारे में

नवरात्रि में दान-पुण्य को भी बेहद शुभ एवं लाभकारी माना गया है। दान-पुण्य करते समय इस बात का ज्ञान होना भी अत्यंत आवश्यक है कि हमें किन चीज़ों का दान करना चाहिए और किन वस्तुओं का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आज हम इसी से जुड़ी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि इन पावन 9 दिनों में आप किन वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

नवरात्रि में इन चीजों का करे दान

1. लाल चूड़ियां

नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान, कन्याओं को लाल चूड़ियों का दान मंगलकारी माना जाता है। जो व्यक्ति प्रसन्न मन से कन्याओं को चूड़ियों का दान करता है, उसे देवी जी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।

2. शुद्ध घी

नवरात्रि के दौरान, देवी जी की आराधना के साथ शुद्ध घी का दान करने से, भक्तों को माता का आशीर्वाद मिलता है। आप शुद्ध घी किसी मंदिर में दान कर सकते हैं, या फिर किसी ब्राह्मण अथवा ज़रूरमंद व्यक्ति को भी दान में दे सकते हैं।

3. श्रृंगार सामग्री

देवी माँ को श्रृंगार का सामान बहुत प्रिय है। इसलिए कहा जाता है, कि नवरात्रि में सुहागिनों को श्रृंगार की सामग्री दान में देनी चाहिए। इससे स्त्रियों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

4. गुड़

नवरात्रि के समय, गुड़ के दान को भी विशेष महत्व दिया गया है। ऐसा माना जाता है, कि गुड़ का दान करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता का नाश होता है।

5. मिठाइयां

नवरात्रि के दूसरे या तीसरे दिन, भक्तों को मिठाइयों का दान करना चाहिए। मिठाइयों का दान करने से, व्यक्ति के जीवन में भी मिठास बनी रहती है।

6. वस्त्र

अपने सामर्थ्य के अनुसार, वस्त्रों के दान को भी नवरात्रि के पर्व का एक अहम हिस्सा माना जाता है। अतः सभी उपासकों को इन दिनों में किसी गरीब,ज़रूरतमंद या ब्राह्मण को वस्त्रों का दान देने का प्रयास करना चाहिए।

7. अन्न

शास्त्रों के अनुसार, अन्नदान को काफी शुभ माना गया है। इसलिए ख़ासकर इन 9 दिनों में, किसी भी ज़रूरतमंद व्यक्ति को आप अन्न का दान अवश्य करें। ऐसा करने से, आपको परम पुण्य की प्राप्ति होगी और आपके जीवन से सारे नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाएंगे।

8. फल

यदि आप धन और स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो नवरात्रि के पुण्य पर्व के समय आप फलों का दान अवश्य करें।

9.सोना या चांदी

नवरात्रि के पर्व के दौरान, धातुओं का दान भी बहुत अहम माना जाता है। ऐसा कहते हैं, कि अगर इंसान इस पर्व पर सोने या चांदी का दान करता है, तो उसके पितरों से संबंधित दोष समाप्त हो जाते हैं। इस कारण, आप अपने सामर्थ्य अनुसार सोने या चांदी का दान करने की कोशिश करें।

यह तो हुई दान देने की बात, आइए अब जान लेते हैं कि आपको नवरात्रि में क्या दान करने से बिलकुल बचना चाहिए।

नवरात्रि में इन चीजों का दान ना करें

1.लोहा

कहा जाता है, कि नवरात्रि पर्व के नौ दिनों में किसी भी व्यक्ति को लोहे के सामान का दान करने से बचना चाहिए। यह दान अमंगलकारी माना जाता है।

2. कमल का पुष्प

नवरात्रि के दौरान कमल का पुष्प कभी भी किसी को दान नहीं करना चाहिए। ऐसी करना भी शुभ नहीं माना जाता है।

3. जौ से बनी चीज़ें

इन सब के अलावा, जौ से बनी चीज़ों का दान करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि, ऐसा करने से संपत्ति का नुकसान हो सकता है।

तो दोस्तों, लेख में हमने आपको बताया कि नवरात्रि के दौरान आपको कौन सी चीज़ों का दान करना चाहिए और कौन सी चीज़ों के दान से बचना चाहिए। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो आप नवरात्रि से जुड़ी ऐसी और भी जानकारी से परिचित होने के लिए श्रीमंदिर के साथ जुड़े रहें।

जय माता दी

divider
Published by Sri Mandir·March 27, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.