करवा चौथ पूजन सामग्री की पूरी जानकारी। जानें व्रत के लिए जरूरी सामग्री, पूजा की विधि और तैयारियों के बारे में विस्तार से।
उत्सवों का देश कहे जाने वाले भारत में प्रत्येक त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इन्हीं में से एक त्योहार ऐसा भी है, जिसे भारत की हर महिला बहुत श्रद्धा और उमंग के साथ मनाती हैं। इस दिन सौभाग्यशाली महिलाएं अपने पति की लंबी और निरोगी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस शुभ समय में आप किन-किन सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।
हिन्दू धर्म में पर्व-त्योहार का बड़ा ही महत्व है। ऐसा भी कह सकते हैं कि संस्कृति, संस्कार और पर्व-त्योहार हिंदू धर्म की आत्मा है। हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले हर पर्व और त्योहार में व्रत-पूजा का विधान है और हर व्रत और पूजा के लिए विशेष प्रकार की सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हिंदू धर्म में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस व्रत के लिए भी कुछ खास सामग्री की जरूरत पड़ती है। यदि आप भी करवा चौथ को विधि-विधान के साथ सम्पन्न करना चाहते हैं तो आपको भी खास सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी।
अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो श्री मंदिर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं करवा चौथ पर किये जाने वाले हर अनुष्ठान में उपयोग होने वाली सम्पूर्ण सामग्री की जानकारी। जिससे आप आसानी से अपनी पूजा सम्पूर्ण कर सकेंगे।
लकड़ी की चौकी
करवा माता का कैलेंडर
तांबे का कलश
नारियल
कलावा
आम के पत्ते
पान के पत्ते
सुपारी
कुशा
अगरबत्ती-धुप
पुष्प
शुद्ध घी
मिठाई
गंगाजल
कुमकुम-हल्दी
अक्षत (चावल)
सिंदूर
मेहंदी
महावर
बिंदी
दो चुनरी
चूड़ी
मिट्टी का करवा
दीपक
करवा में भरने के लिए सूखे मेवे या अन्न
छलनी
दान के लिए रुपये
सुहाग का सामान
करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले महिलाएं सरगी करती हैं। सरगी सूर्योदय से पूर्व और चतुर्थी तिथि लगने से पहले किया जाता है। सरगी यानी व्रत से पहले कुछ विशेष प्रकार का खाना खाया जाता है, जिससे व्रती महिलाओं को भूख-प्यास न लगे और पूरे दिन काम करने की ऊर्जा भी बनी रहे। सरगी में फल जरूर खाने चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको ऊर्जा देते हैं। इसके अलावा दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी पिएं। उपलब्धता के हिसाब से भी आप चीजों का उपयोग कर सकते हैं, बस इतना ख्याल रहे कि आप जो भी खा रहे हैं, उनसे आपको किसी तरह की परेशानी न हों
फल
दूध
नारियल पानी
दही
सूखे मेवे
हम आपकी करवा चौथ व्रत की सफलता की कामना करते हैं। ऐसी ही और जानकारियों के लिए जुड़े रहिये श्री मंदिर के साथ।
Did you like this article?
जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 की तिथि, समय, पूजा विधि, और कथा के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। यह व्रत माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
इन्दिरा एकादशी व्रत 2024 की तारीख, विधि और महत्व जानें। इस पवित्र व्रत से पितरों की शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
जानें दशहरा क्यों मनाया जाता है, इस पर्व का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व क्या है और यह कैसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।