शारदा जी की आरती का नियमित रूप से पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सृजनात्मकता और विवेक का विकास होता है।
मां शारदा को माता सरस्वती भी कहा जाता है। मां शारदा ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी मानी जाती है। विद्यार्थियों को मां शारदा की आरती जरूर करना चाहिए इससे उन्हें विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। मां शारदा की आरती विशेष फलदायी होती है। मां शारदा की आरती करने से व्यक्ति की सभी परेशानी समाप्त हो जाती है।
भुवन विराजी शारदा महिमा अपरम्पार।
भक्तों के कल्याण को धरो मात अवतार॥
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।
नित गाऊँ मैया नित गाऊँ,
मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ।
श्रद्धा को दीया प्रीत की बाती असुअन तेल चढ़ाऊँ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।
मन की माला आँख के मोती भाव के फूल चढ़ाऊँ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।
बल को भोग स्वांस दिन राती कंधे से विनय सुनाऊँ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार
आरती नित गाऊँ।
तप को हार कर्ण को टीका ध्यान की ध्वजा चढ़ाऊँ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।
माँ के भजन साधु सन्तन को आरती रोज सुनाऊ,
दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।
सुमर-सुमर माँ के जस गावे चरनन शीश नवाऊँ,\ दर्श तोरे पाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।
मैया शारदा तोरे दरबार आरती नित गाऊँ,
मैया शारदा तोरे दरबार,
आरती नित गाऊँ।
श्रीमंदिर साहित्य पर पाएं सभी भक्तिमय आरती।
और ये भी पढ़े
रविवार की आरती श्री शिवरात्रि आरती काली माता की आरती मंगलवार की आरती
Did you like this article?
श्री बालाजी की आरती भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा का प्रमुख हिस्सा है। यह आरती श्रद्धालुओं को भगवान बालाजी की कृपा प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है।
धर्मराज जी की आरती भगवान धर्मराज को समर्पित है, जिन्हें न्याय का देवता माना जाता है। धर्मराज की आरती से भक्तों को अपने जीवन में न्याय, सत्य और धर्म का पालन करने की प्रेरणा मिलती है।
ललिता जी की आरती माँ ललिता देवी की कृपा प्राप्त करने का एक विशेष माध्यम है। यह आरती माँ की शक्ति, सुंदरता, और करुणा का गान करती है। ललिता देवी की आरती करने से भक्तों के जीवन में शांति, समृद्धि, और मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है।