समय के साथ बदलते रिश्ते
image

समय के साथ बदलते रिश्ते

रिश्ते समय के साथ बदलते हैं, जानिए कैसे इन बदलावों को अपनाकर रिश्तों को मजबूत बनाएं!

समय के साथ बदलते रिश्ते के बारे में

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय के साथ बदलते रिश्ते ग्रहों की स्थिति और उनकी चाल के प्रभाव से प्रभावित होते हैं। रिश्तों में उतार-चढ़ाव और स्थिरता का संबंध कुंडली के ग्रह योग, दशा-अंतर्दशा, और विशेषत: शुक्र, चंद्रमा, और राहु-केतु से जुड़ा होता है।

साथी के बदलते रिश्ते के उपाय

प्रिय पाठकों, श्री मंदिर में आपका एक बार फिर स्वागत है। दो लोगों के बीच रिश्ता एक नाजुक सी डोर से बंधा हुआ होता है। अगर इसमें विश्वास नाम का मजबूत धागा न लगाया जाए, तो कोई भी इसे आसानी से तोड़ सकता है। जिस के कारण कई बार आपके साथी का व्यवहार भी बदलने लगता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप जीवन में खुशी पा सकते हैं।

अच्छे संबंधों के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

  • अचानक से अगर आपके साथी का व्यवहार बदलता जा रहा है, तो ओम श्रीं हीं पूर्ण ग्रहस्थ सुख सिद्धये हीं श्रीं ओम नमः मंत्र का लगातार 21 दिन 108 बार जाप करना चाहिए।
  • अगर आपके रिश्ते में बहस होती है, तो अपने पार्टनर को बिना बताए रात में सोते समय कपूर उनके तकिए के नीचे रखकर। सुबह जल्द उसे जला देना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है।
  • सुख समृद्धि के लिए सोमवार के दिन पति पत्नी को दो मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपकी कुंडली का चंद्रमा शुभ होता है।
  • कम से कम सप्ताह में एक दिन पति-पत्नी को एक साथ मंदिर जाकर दीप दान करना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच के संबंध सुखद होते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मान की शांति के लिए पत्नी को हर रोज हल्दी और चंदन का तिलक लगाना चाहिए। जबकि पति को केसर का तिलक धारण करना चाहिए।
  • लाल किताब के अनुसार गुरुवार के दिन शुद्ध घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से शुभ फल प्राप्त होता है।
  • अगर आपका पार्टनर साथ नहीं दें रहा है, तो आपको अपनी हथेली में थोड़ा सा चावल, पार्टनर की फोटो को एक सफेद कपड़े में गाठ बांधकर उत्तर पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने साथी का साथ मिलता हैं।
  • शुक्र और मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व शहद करता है। आपको लगातार 21 दिन तक भगवान शिव का शहद से अभिषेक करना चाहिए, ऐसा करने से रिश्ते में रोमांस और उत्साह बना रहता हैं।
  • लाल किताब के उपाय के अनुसार घर में नमक और पानी की बर्बादी करने से बचना चाहिए, क्योंकि नमक और पानी आपके चंद्र और सूर्य को प्रभाव करते हैं।

उम्मीद करते हैं, आपको ये उपाय जरूर पसंद आए होंगे। ऐसे ही रोचक और धार्मिक जानकारी के लिए श्री मंदिर के साथ जुड़े रहें।

divider
Published by Sri Mandir·January 7, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.