अक्षय तृतीया व्रत कथा

अक्षय तृतीया व्रत कथा

जीवन से दूर होती है ग़रीबी


अक्षय तृतीया व्रत कथा (Akshay Tritiya Vrat Katha)

एक समय की बात है जब एक धर्मदास नाम का शिष्टाचारी व्यक्ति हुआ करता था, जिसकी धर्म-कर्म में काफी आस्था थी। वह स्वभाव से दानी था लेकिन गरीब होने के कारण उसे हमेशा अपने परिवार के भरण-पोषण की चिंता रहती थी। एक दिन किसी ने उसे अक्षय तृतीया के व्रत और इसके महत्व के बारे में बताया।

धर्म में अपने अटूट विश्वास के चलते, धर्मदास ने इस व्रत को करने का निश्चय किया। व्रत की विधि का पालन करते हुए उन्होंने अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा में स्नान किया और फिर श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी क्षमता से बढ़कर, जल से भरे घड़े, पंखे, जौ, सत्तू, चावल, नमक, गेहूं, गुड़, घी, दही, सोना तथा वस्त्र आदि जैसी वस्तुएं भगवान के चरणों में अर्पित कर ब्राह्मणों को दान कर दी।

यह सब देखकर उनकी पत्नी ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया, क्योंकि उनका परिवार निर्धन था, और इतने दान से उनकी परिस्थिति और भी खराब हो जाती। इसके अलावा, बुढ़ापे के कारण वह कई रोगों से भी पीड़ित थे, लेकिन धर्मदास ने इन सभी बातों की बिना परवाह किए अपना व्रत विधि पूर्वक पूर्ण किया। अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करते हुए वह जीवन भर अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर व्रत व दान-पुण्य करते रहे।

इस पावन व्रत को करने के फलस्वरूप धर्मदास ने अगले जन्म में राजा कुशावती के रूप में जन्म लिया। अपने अच्छे कर्मों की वजह से धर्मदास को राजयोग के साथ वैभव एवं यश की प्राप्ति हुई। उनके राज्य में धन व दौलत समेत किसी भी प्रकार के सुख की कमी नहीं थी। इन सुखों के बाद भी वह कभी लोभी नहीं बने और सदैव सदाचार का पालन करते रहे। उन पर ईश्वर की कृपा बनी रही और उन्हें अक्षय तृतीया के पुण्य की प्राप्ति भी होती रही।

धर्मदास की तरह अक्षय तृतीया की कथा को सच्चे मन से सुनने वालों को धन, वैभव, यश व सुखों की प्राप्ति होती है। लालच को त्याग कर इस दिन दान-पुण्य करने से भगवान की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है।

श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
नाग पंचमी की कथा
क्या नागदेवता एक मां के दुख में साथी बने? जानिए नाग पंचमी की यह चमत्कारी कथा जिसमें खोए हुए पुत्र को नागों ने जीवनदान दिया।
thumbnail
शिव पार्वती विवाह कथा
क्या आप जानते हैं भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की अद्भुत कथा? जानिए इस दिव्य मिलन की कथा और उससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।
thumbnail
जगन्नाथ रथ यात्रा क्या है?
भगवान जगन्नाथ खुद निकलते हैं भक्तों के बीच! क्यों है ये रथ यात्रा इतनी खास? जानिए पूरी कहानी और बनिए इस आस्था के पर्व का हिस्सा।
thumbnail
गंगा दशहरा व्रत कथा 2025
गंगा दशहरा 2025 पर करें माँ गंगा का पूजन और स्नान। जानें व्रत कथा, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व पापों से मुक्ति हेतु।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook