गायत्री माता जी की आरती
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

गायत्री माता जी की आरती

गायत्री माता की आरती से मन में श्रद्धा और भक्ति का संचार होता है, जो जीवन में आध्यात्मिक प्रगति और कल्याण लाने का साधन बनती है।

गायत्री आरती के बारे में

जय गायत्री माता आरती गायत्री माता की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। यह प्रसिद्ध आरती माता से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है। शास्त्रानुसार नित्य, नैमित्तिक और काम्य-कर्म सिद्धि के लिए गायत्री माता की आरती और गायत्री मंत्र से बढ़कर कोई मन्त्र नहीं माना जाता है। आरती को करने से मनुष्य को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है और उनको उत्तम गति मिल जाती है।

गायत्री जी की आरती

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।

सत् मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

आदि शक्ति तुम अलख निरंजन जग पालन कर्ता।

दु:ख शोक, भय, क्लेश कलश दारिद्र दैन्य हत्री॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

ब्रह्म रूपिणी, प्रणात पालिन जगत धातृ अम्बे।

भव भयहारी, जन-हितकारी, सुखा जगदम्बे॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

भय हारिणी, भवतारिणी, अनघे आनन्द राशि।

अविकारी, अखहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

कामधेनु सतचित आनन्द जय गंगा गीता।

सविता की शाश्वती, शक्ति तुम सावित्री सीता॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

ऋग, यजु साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिम।

कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन शोभा गुण गरिमे॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

स्वाहा, स्वधा, शची ब्रह्माणी राधा रुद्राणी।

जय शतरूपा, वाणी, विद्या, कमला कल्याणी॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

जननी हम हैं दीन-हीन, दुःख-दरिद्र के घेरे।

यदपि कुटिल, कपटी कपूत तउ बालक हैं तेरे॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

स्नेह सनी करुणामय माता चरण शरण दीजै।

बिलख रहे हम शिशु सुत तेरे दया दृष्टि कीजै॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव द्वेष हरिये।

शुद्ध बुद्धि निष्पाप हृदय मन को पवित्र करिये॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।

सत् मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥

॥ जयति जय गायत्री माता…॥

पाएं सभी भक्तिमय आरती का संग्रह सिर्फ श्री मंदिर साहित्य पर।

divider
Published by Sri Mandir·March 26, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.