सत्यनारायण पूजा तिथि और मुहूर्त 2025
image

सत्यनारायण पूजा तिथि और मुहूर्त 2025

सत्यनारायण पूजा तिथि और मुहूर्त से जानिए पूजा का सही समय। इस पूजा से घर में सुख, समृद्धि और आशीर्वाद का वास होता है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

सत्यनारायण पूजा तिथि और मुहूर्त के बारे में

सत्यनारायण पूजा किसी भी शुभ कार्य के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। इसे पूर्णिमा, संकष्टी चतुर्थी, एकादशी, या विशेष मांगलिक अवसरों पर किया जाता है। पूजा का शुभ मुहूर्त प्रायः प्रदोष काल या चंद्रमा की वृद्धि वाले समय में होता है। इस पूजा के लिए पंचांग देखकर शुभ तिथि और समय का चयन करें, जिससे भगवान विष्णु की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त हो।

सत्यनारायण पूजा तिथि और मुहूर्त

श्री सत्यनारायण पूजा नारायण यानी भगवान विष्णु को समर्पित है। यह पूजा भगवान का आशीर्वाद पाने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए की जाती है। वैसे तो सत्यनारायण पूजा किसी भी दिन की जा सकती है, लेकिन पूर्णिमा के दिन इसका विशेष महत्व माना गया है। इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रखने का विधान है। सत्यनारायण पूजा प्रातःकाल या सायंकाल दोनों समय की जा सकती है, लेकिन सायंकाल का समय अधिक उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इस समय पूजा के बाद व्रती जातक प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास पूर्ण कर सकते हैं।

साल 2025 के श्री सत्यनारायण पूजा की तिथि व मुहूर्त!

सत्यनारायण पूजा डेट 2025

13 जनवरी 2025, सोमवार (पौष, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ -13 जनवरी, 05:03 AM
  • पूर्णिमा समाप्त - 14 जनवरी 03:56 AM

12 फरवरी 2025, बुधवार (माघ, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ - 11 फरवरी 06:55 PM
  • पूर्णिमा समाप्त - 12 फरवरी 07:22 PM

13 मार्च 2025, बृहस्पतिवार (फाल्गुन, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ - 13 मार्च 10:35 AM
  • पूर्णिमा समाप्त - 14 मार्च 12:23 PM

12 अप्रैल 2025, शनिवार (चैत्र, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ - 12 अप्रैल, 03:21 AM
  • पूर्णिमा समाप्त - 13 अप्रैल, 05:51 AM

12 मई 2025, सोमवार (वैशाख, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ -11 मई 08:01 PM
  • पूर्णिमा समाप्त - 12 मई 10:25 PM

10 जून 2025, मंगलवार (ज्येष्ठ, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ - 10 जून, 11:35 AM
  • पूर्णिमा समाप्त - 11 जून 01:13 PM

10 जुलाई 2025, बृहस्पतिवार (आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ - 10 जुलाई 01:36 AM
  • पूर्णिमा समाप्त - 11 जुलाई 02:06 AM

09 अगस्त 2025, शनिवार (श्रावण, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ -08 अगस्त, 02:12 PM
  • पूर्णिमा समाप्त - 09 अगस्त, 01:24 PM

07 सितम्बर 2025, रविवार (भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ - 07 सितम्बर, 01:41 AM
  • पूर्णिमा समाप्त - 07 सितम्बर, 11:38 PM

06 अक्टूबर 2025, सोमवार (आश्विन, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ - 06 अक्टूबर, 12:23 PM
  • पूर्णिमा समाप्त - 07 अक्टूबर, 09:16 AM

05 नवम्बर 2025, बुधवार (कार्तिक, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ - 04 नवम्बर, 10:36 PM
  • पूर्णिमा समाप्त - 05 नवम्बर 06:48 PM

04 दिसम्बर 2025, बृहस्पतिवार (मार्गशीर्ष, शुक्ल पूर्णिमा)

  • पूर्णिमा प्रारम्भ - 04 दिसम्बर, 08:37 AM
  • पूर्णिमा समाप्त - 05 दिसम्बर, 04:43 AM

तो ये थी जानकारी साल 2025 के श्री सत्यनारायण पूजा की डेट व तिथि के बारे में। आप भी इन पूर्णिमा तिथियों पर भगवान विष्णु को समर्पित ये अनुष्ठान अवश्य करें, और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को धन्य बनाएं। व्रत-त्यौहारों व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए ‘श्री मंदिर’ पर।

divider
Published by Sri Mandir·December 31, 2024

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.