जानें माँ दुर्गा की पूजा के लिए आवश्यक वस्त्र, कलश, फूल, फल और अन्य सामग्री के बारे में।
नवरात्रि, माँ दुर्गा की आराधना का पावन पर्व है, जो शक्ति, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक है। यह नौ दिन का पर्व माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान भक्तगण विशेष रूप से पूजा सामग्री का प्रयोग करके माँ दुर्गा को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। हर सामग्री का अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है, जो पूजा को पूर्णता प्रदान करता है। श्रीमंदिर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं नवरात्रि पर किये जाने वाले हर अनुष्ठान में उपयोग होने वाली सम्पूर्ण सामग्री।
अष्टदल का बहुत सरल अर्थ है - आठ का दल या आठ का समूह और एक साथ जुड़े हुए आठ पत्तों या पंखुड़ियों को अष्टदल कमल कहा जाता है।
निर्देश - एक साथ जुड़े हुए आठ पत्तों या पंखुड़ियों को अष्टदल कहा जाता है।
अगर आप अपने घर में प्रथम दिन की पूजा के साथ घटस्थापना भी कर रहे हैं तो आपको निम्नलिखित समाग्री इकट्ठी करनी होगी। आपको बता दें कि, घटस्थापना में मिट्टी या तांबे के कलश की स्थापना करनी होती है, और साथ ही एक पात्र में जौ बोने होते हैं।
यदि प्रथम दिन आप अपने घर में घटस्थापना कर रहे हैं तो आपको निम्न सामग्री की आवश्यकता होगी
चैत्र नवरात्र में माता को श्रृंगार अर्पण करना बहुत शुभ फलदायी होता है, क्योंकि श्रृंगार माता को बहुत प्रिय है।
कन्या पूजन पूर्णतः अपनी क्षमतानुसार किया जाता है। आप अपनी इच्छानुसार कन्याओं को सच्चे मन से भोज करवाएं और जो भी भेंट स्वरूप देना चाहें, सभी कन्याओं को समान रूप से प्रदान करें।
ध्यान दें- यदि आप घर पर हवन सामग्री नहीं बना पा रहें हैं तो आजकल रेडीमेड हवन सामग्री आसानी से बाजारों में उपलब्ध है, आप बाजार से रेडीमेड हवन सामग्री खरीद सकते हैं।
इसके साथ ही आप अपने घर में मंदिर सजाने के लिए सजीले पारदर्शी वस्त्र, झालरें, रंग-बिरंगे बल्बों की लड़ियां, फूलों की लड़ियां, और बहुत सी सुन्दर कलात्मक चीजों का भी उपयोग कर सकते हैं।
इस सामग्री के साथ आप अपने घर पर बिना किसी त्रुटि के अपनी नवरात्र की पूजा सम्पूर्ण कर सकते हैं। इसी के साथ श्रीमंदिर आपकी नवरात्र की पूजा को सफल बनाने के लिए हर क्षण आपके लिए उपस्थित हैं।
जय माता दी!
Did you like this article?
9 अप्रैल 2024, मंगलवार इस विधि से करें घटस्थापना
नवरात्रि का नौवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ सिद्धिदात्री की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
नवरात्रि का आठवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ महागौरी की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।