
भगवान शिव की स्तुति में पंचाक्षर मंत्र का पाठ करें और उनकी कृपा, शांति और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करें।
शिव पंचाक्षर स्तोत्र भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र और अत्यंत प्रभावशाली स्तोत्र है, जिसमें "नमः शिवाय" के पंचाक्षर मंत्र का गुणगान किया गया है। यह स्तोत्र आदि शंकराचार्य द्वारा रचित माना जाता है और शिव भक्तों के लिए ध्यान, भक्ति और आत्मशुद्धि का माध्यम है। इसका नियमित पाठ जीवन से नकारात्मकता को दूर कर आत्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति में सहायक होता है। इस लेख में जानिए शिव पंचाक्षर स्तोत्र का महत्व, इसके पाठ से मिलने वाले लाभ और इससे जुड़ी खास बातें।
भगवान शिव, जिन्हें देवों के देव कहा गया है। उनकी आराधना के लिए कई स्तोत्रों की रचना की गई है। इन्हीं स्तोत्रों में से एक शिव पंचाक्षर स्तोत्र है।
शिव पंचाक्षर स्तोत्र को सबसे पहले अस्तित्व में आने वाला स्तोत्र कहा गया है। यहां अर्थ सहित शिव पंचाक्षर स्तोत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
**नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय,** **भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।** **नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय,** **तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।**
अर्थ: हे महेश्वर!जिनके गले का हार नागराज हैं और जिनकी तीन आंखें हैं। जिनका शरीर पवित्र भस्म से अलंकृत है । वे जो शाश्वत हैं, जो पूर्ण पवित्र हैं और चारों दिशाओं को जो अपने वस्त्रों के रूप में धारण करते हैं। उस शिव को नमस्कार है, जिन्हें “न” अक्षर द्वारा दर्शाया गया है।
**मन्दाकिनीसलिलचन्दनचर्चिताय,** **नन्दीश्वरप्रमथनाथमहेश्वराय।,** **मन्दारपुष्पबहुपुष्पसुपूजिताय,** **तस्मै मकाराय नमः शिवाय।।**
अर्थ: वे जिनकी पूजा मंदाकिनी नदी के जल से होती है और चंदन का लेप लगाया जाता है। वे जो नंदी के और भूतों-पिशाचों के स्वामी हैं। महान भगवान, वे जो मंदार और कई अन्य फूलों के साथ पूजे जाते हैं, उस शिव को प्रणाम। जिन्हें शब्दांश “म” द्वारा दर्शाया गया है।
**शिवाय गौरीवदनाब्जबृंदा,** **सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय।** **श्रीनीलकण्ठाय वृषध्वजाय,** **तस्मै शि काराय नमः शिवाय।।**
अर्थ: वे जो शुभ हैं और जो नए उगते सूरज की तरह हैं। जिनसे गौरी का चेहरा खिल उठता है। वे जो दक्ष के यज्ञ के संहारक हैं। वे जिनका कंठ नीला है और जिनके प्रतीक के रूप में बैल है, उस शिव को नमस्कार, जिन्हें शब्दांश “शि” द्वारा दर्शाया गया है।
**वशिष्ठकुम्भोद्भवगौतमार्यमूनीन्द्र,** **देवार्चिता शेखराय।** **चन्द्रार्कवैश्वानरलोचनाय**, **तस्मै वकाराय नमः शिवाय।।**
अर्थ: वे जो श्रेष्ठ और सबसे सम्मानित संतों- वशिष्ट, अगस्त्य, गौतम और देवताओं द्वारा भी पूजित हैं और जो ब्रह्मांड का मुकुट हैं। वे जिनकी चंद्रमा, सूर्य और अग्नि तीन आंखें हैं। उस शिव को नमस्कार, जिन्हें शब्दांश “वा” द्वारा दर्शाया गया है।
**यज्ञस्वरूपाय जटाधराय,** **पिनाकहस्ताय सनातनाय।** **दिव्याय देवाय दिगम्बराय,** **तस्मै यकाराय नमः शिवाय।।**
अर्थ: वे जो यज्ञ का अवतार हैं और जिनकी जटाएं हैं। जिनके हाथ में त्रिशूल है और जो शाश्वत हैं। वे जो दिव्य हैं, जो चमकीला हैं और चारों दिशाएँ जिनके वस्त्र हैं। उस शिव को नमस्कार, जिन्हें शब्दांश “य” द्वारा दर्शाया गया है।
**पञ्चाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेच्छिवसंनिधौ।** **शिवलोकमावाप्नोति शिवेन सह मोदते।।**
अर्थ: जो शिव के समीप इस पंचाक्षर का पाठ करते हैं, वे शिव के निवास को प्राप्त करेंगे और आनंद लेंगे।
शिव पंचाक्षर स्तोत्र के रचयिता आदि गुरु शंकराचार्य हैं, जो परम शिवभक्त थे। शिव पंचाक्षर स्तोत्र पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवाय पर आधारित है। न – पृथ्वी तत्त्व का म – जल तत्त्व का शि – अग्नि तत्त्व का वा – वायु तत्त्व का और य – आकाश तत्व का प्रतिनिधित्व करता है।
मंत्रों और स्तोत्रों में वह ऊर्जा होती है, जिसका विधि पूर्वक उच्चारण करने से जातक को मनचाहा फल मिलता है। शिव पंचाक्षर स्तोत्र को सबसे शक्तिशाली शिव मंत्र कहा गया है।
इसके जाप से जातक के ऊपर शिव की कृपा बरसती है। शिव जी की पूजा करते वक्त साधक को शिव पंचाक्षर स्तोत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।
।। शुभं भवतु ।।
Did you like this article?

शिव महिम्ना स्तोत्र (Shiv Mahimna Stotra) भगवान शिव की महिमा का वर्णन करने वाला एक दिव्य स्तोत्र। जानें इस स्तोत्र का पूर्ण पाठ और हिंदी अर्थ। इस स्तोत्र के पाठ से शिवजी की अनंत कृपा प्राप्त करें और जीवन में शांति और समृद्धि का अनुभव करें।

ऋणमोचक मंगल स्तोत्र: पढ़ें ऋण मुक्ति के लिए यह अद्भुत स्तोत्र, जानें इसके नियम, लाभ, और भगवान मंगल के २१ नाम। आर्थिक संकट से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत प्रभावी

श्री हरि स्तोत्रम - यहाँ पाएँ श्री हरि स्तोत्र के बोल, इसके लाभ और अर्थ की जानकारी। जीवन में शांति और समृद्धि के लिए श्री हरि स्तोत्र का पाठ करें।