🛕 नव वर्ष 2025 पर भगवान विष्णु और देव धन्वंतरि को समर्पित इस विशेष पूजा से प्राप्त करें साल भर बेहतर स्वास्थ्य और धन-धान्य का आशीर्वाद 🐚🙏
नववर्ष 2025 की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में हर कोई चाहता है कि नया साल उसके लिए मंगलमय और सुखदायक हो। वर्ष 2025 के दूसरे दिन ही गुरुवार पड़ रहा है और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से धन की प्रचुरता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी कारणवश माना जा रहा है कि वर्ष के प्रथम गुरुवार पर भगवान विष्णु की पूजा करने से उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए श्री मंदिर द्वारा वर्ष 2025 के प्रथम गुरुवार पर मथुरा के श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में सत्यनारायण कथा, विष्णु सहस्रनाम और धन्वंतरि हवन का आयोजन कराया जा रहा है। इस अनुष्ठान में धन्वंतरि हवन का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि पुराणों के अनुसार, भगवान धन्वंतरि, भगवान विष्णु के अवतार और स्वास्थ्य, आरोग्य और आयुर्वेद के देवता है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन उनकी पूजा करने से बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यदि आप भी वर्ष भर स्वस्थ रहना चाहते हैं और धन और समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो श्री मंदिर के माध्यम से इस पूजा में भाग लें और भगवान विष्णु और देव धन्वंतरि से वर्ष 2025 में धन और स्वास्थ्य की प्रचुरता का आशीर्वाद प्राप्त करें। स्कंद पुराण के अनुसार, भगवान सत्यनारायण श्री हरि विष्णु का एक रूप हैं। शास्त्रों में उल्लेख है कि सत्यनारायण कथा का पाठ करने से हजारों वर्षों तक किए गए यज्ञ के बराबर फल मिलता है। वही विष्णु सहस्त्रनाम में भगवान विष्णु के 1000 नामों का वर्णन किया गया है और उनके महिमा का बखान किया गया है। यह नाम संस्कृत में विष्णु सहस्त्रनाम के रूप में उपलब्ध हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से यश, सुख, समृद्धि, शांति और जीवन में स्थिरता की प्राप्ति होती है। धन्वंतरि हवन, देव धन्वंतरि को समर्पित एक अग्नि अनुष्ठान है। इस पूजा का आयोजन मथुरा में स्थित श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि पुराणों में, भगवान श्री विष्णु कहते हैं कि इस पृथ्वी, अंतरिक्ष और पाताल लोक में कोई ऐसा स्थान नहीं है जो मथुरा के समान मुझे प्यारा हो। श्री मंदिर के माध्यम से इस पूजा को भी बुक करें।