ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar Jyotirlinga) में रुद्राभिषेक करवाने के फायदे

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

इस पवित्र अनुष्ठान से कष्टों का निवारण और इच्छाओं की पूर्ति होती है।


ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

नर्मदा नदी के किनारे, मध्य प्रदेश की पवित्र भूमि पर स्थित ‘ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग’ भगवान शिव की महिमा का एक अद्भुत केंद्र है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहाँ रुद्राभिषेक करवाने से जातक को कई विशेष लाभ मिलते हैं। इस लेख में हम आपको ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता और यहाँ रुद्राभिषेक से प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग क्यों प्रसिद्ध है? (Why Omkareshwar is Famous)


भगवान शिव से जुड़े द्वादश ज्योतिर्लिंगों में मध्य प्रदेश स्थित ‘ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग’ का चौथा स्थान माना जाता है। ये ज्योतिर्लिंग नर्मदा नदी के किनारे ॐ के आकार की एक पहाड़ी पर विराजमान हैं। हिंदू धर्म में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से संबंधित कई मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसी ही एक मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ तीनों लोकों का भ्रमण करने के बाद प्रतिदिन इसी मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए आते हैं। महादेव के इस दिव्य और रहस्यमयी ज्योतिर्लिंग के बारे में यह भी मान्यता है कि इस पवित्र तीर्थ स्थल पर जल चढ़ाए बिना तीर्थ यात्रा अधूरी मानी जाती है।

ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक करवाने के फायदे (Benefits of Performing Rudrabhishek in Omkareshwar)


नौकरी-व्यापार में सफलता:

ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक करवाने से नौकरी और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होती है। भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति के पेशेवर जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं, और कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती है। रुद्राभिषेक से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है, जिससे वे अपने व्यवसायिक जीवन में सफल होते हैं।

सुख-समृद्धि में वृद्धि:

ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा के फलस्वरूप जातक के परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस पूजा के प्रभाव से घर में धन, वैभव और सौभाग्य का आगमन होता है, और परिवार के सभी सदस्यों का जीवन सुखमय होता है।

आरोग्य की प्राप्ति:

ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक करना स्वास्थ्य लाभ के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। इससे जातक व उसके परिजनों को गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, और उसे दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है।

नकारात्मक ऊर्जा व बाधाओं का नाश:

ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक करवाने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं का नाश होता है, और व्यक्ति का जीवन सफल व सकारात्मक होता है।

पाप कर्म से छुटकारा:

कहा जाता है कि ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक से व्यक्ति के पिछले जन्मों के पाप और अशुभ कर्मों का प्रभाव कम होता है, जिससे उसका वर्तमान व भविष्य उज्ज्वल बनता है, और सुखमय जीवन व्यतीत करने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मानसिक शांति:

ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक करवाने से भगवान शिव की कृपा से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है, जिससे मन और मस्तिष्क में संतुलन बना रहता है। इसके अलावा यह पूजा व्यक्ति को शक्ति प्रदान करती है, जिससे वह धैर्य और साहस के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सके।

ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक करवाने से शिव भक्तों को आध्यात्मिक, मानसिक और भौतिक लाभ प्राप्त होता है। यदि आप भी भगवान शिव के कृपा पात्र बनना चाहते हैं, तो ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक करवाना अवश्य करें।


श्री मंदिर द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएँ

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Download Sri Mandir app now !!

Connect to your beloved God, anytime, anywhere!

Play StoreApp Store
srimandir devotees
digital Indiastartup Indiaazadi

© 2024 SriMandir, Inc. All rights reserved.