फरवरी 2025 का हिंदू कैलेंडर
image

फरवरी 2025 का हिंदू कैलेंडर

फरवरी 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें बसंत पंचमी, नर्मदा जयंती व महाशिवरात्रि की खास तिथियां और पंचांग विवरण।

फरवरी में आने वाले प्रमुख पर्व के बारे में

फरवरी माह में कई प्रमुख पर्व और त्यौहार होते हैं, इसी माह में माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है, जो ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा का दिन होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि भी आती है, जो भगवान शिव के भक्तों द्वारा बड़े श्रद्धा भाव से मनाई जाती है।

फरवरी का महत्व

फरवरी साल का दूसरा और सबसे छोटा महीना है। सामान्यतः इसमें 28 दिन होते हैं, लेकिन लीप वर्ष में 29 दिन होते हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार फरवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं।

फरवरी में आने वाले प्रमुख त्योहार

सनातन धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। अर्थात प्रत्येक पूजा से पहले श्री गणेश जी का आह्वान और पूजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष में हर माह आने वाला विनायक चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को ही समर्पित है। साल 2025 में विनायक चतुर्थी 1 फरवरी, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला यह पर्व मनोवांछित फल देने वाला माना जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। साल 2025 में बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी, रविवार के दिन मनाया जाएगा। यह किसी भी बच्चे की शिक्षा प्रारम्भ करने के लिए अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है और इस दिन बच्चों को भेंट स्वरूप पुस्तकें, कलम या शिक्षा से जुड़ी अन्य वस्तुएं भी दी जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश को संक्रान्ति कहा जाता है। साल 2025 में कुंभ संक्रांति 12 फरवरी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। अतः इस दिन कुंभ संक्रान्ति का पर्व भगवान सूर्यनारायण की पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया जाएगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस तिथि पर स्नान, दान और पूजा करने को बहुत ही फलदायी बताया गया है। साल 2025 में माघ पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। आपको बता दें कि तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास करके त्रिवेणी स्नान करने का आख़िरी दिन माघ पूर्णिमा ही होता है।

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। साल 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन भी माना जाता है।

फाल्गुन अमावस्या हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह दिन पितरों को श्रद्धांजलि देने और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए समर्पित होता है। साल 2025 में फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, जो लोग इस दिन पूजा और उपवास करते हैं, उन पर भगवान शिव और चंद्र देवता की विशेष कृपा होती है। चंद्र देव लोगों को शीतलता और शांति प्रदान करते हैं। इस दिन अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना की जाती है।

फरवरी का त्यौहार कैलेंडर न केवल हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ता है, बल्कि इन त्यौहारों के माध्यम से हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर मिलता है। इसके साथ ही, ये पर्व एकता, भाईचारे, और सौहार्द का भी संदेश देते हैं।

फरवरी में आने वाले प्रमुख पर्व की सूची

S No.

त्योहार/उत्सव

तारीख और दिन

1

गणेश जयंती1 फरवरी 2025, शनिवार

2

विनायक चतुर्थी1 फरवरी 2025, शनिवार

3

वसंत पंचमी2 फरवरी 2025, रविवार

4

स्कंद षष्ठी3 फरवरी 2025, सोमवार

5

रथ सप्तमी4 फरवरी 2025, मंगलवार

6

नर्मदा जयंती4 फरवरी 2025, मंगलवार

7

विश्व कैंसर दिवस4 फरवरी 2025, मंगलवार

8

ब्रह्मा सावरनी मन्वादि4 फरवरी 2025, मंगलवार

9

भीष्म अष्टमी5 फरवरी 2025, बुधवार

10

मासिक दुर्गाष्टमी5 फरवरी 2025, बुधवार

11

मासिक कार्तिगई6 फरवरी 2025, गुरुवार

12

रोहिणी व्रत7 फरवरी 2025, शुक्रवार

13

जया एकादशी8 फरवरी 2025, शनिवार

14

भीष्म द्वादशी9 फरवरी 2025, रविवार

15

प्रदोष व्रत10 फरवरी 2025, सोमवार

16

थाई पूसाम11 फरवरी 2025, मंगलवार

17

गुरु रविदास जयंती12 फरवरी 2025, बुधवार

18

ललिता जयंती12 फरवरी 2025, बुधवार

19

कुम्भ संक्रांति12 फरवरी 2025, बुधवार

20

माघ पूर्णिमा व्रत12 फरवरी 2025, बुधवार

21

माघ पूर्णिमा12 फरवरी 2025, बुधवार

22

अन्वाधान12 फरवरी 2025, बुधवार

23

फाल्गुन प्रारंभ *उत्तर13 फरवरी 2025, गुरुवार

24

इष्टि13 फरवरी 2025, गुरुवार

25

द्विजप्रिय संकष्टि चतुर्थी16 फरवरी 2025, रविवार

26

यशोदा जयंती18 फरवरी 2025, मंगलवार

27

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती19 फरवरी 2025, बुधवार

28

शबरी जयंती20 फरवरी 2025, गुरुवार

29

कालाष्टमी20 फरवरी 2025, गुरुवार

30

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी20 फरवरी 2025, गुरुवार

31

जानकी जयंती21 फरवरी 2025, शुक्रवार

32

महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती23 फरवरी 2025, रविवार

33

विजय एकादशी24 फरवरी 2025, सोमवार

34

प्रदोष व्रत25 फरवरी 2025, मंगलवार

35

महा शिवरात्रि26 फरवरी 2025, बुधवार

36

मासिक शिवरात्रि26 फरवरी 2025, बुधवार

37

दर्श अमावस्या27 फरवरी 2025, गुरुवार

38

अन्वाधान27 फरवरी 2025, गुरुवार

39

फाल्गुन अमावस्या27 फरवरी 2025, गुरुवार

40

द्वापर युग27 फरवरी 2025, गुरुवार

41

इष्टि28 फरवरी 2025, शुक्रवार
divider
Published by Sri Mandir·December 23, 2024

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.