जनवरी 2025 का हिंदू कैलेंडर
image

जनवरी 2025 का हिंदू कैलेंडर

जनवरी 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें सफला एकादशी, पौष पूर्णिमा और संकष्टी चतुर्थी की खास तिथियां और पंचांग विवरण।

जनवरी में आने वाले प्रमुख पर्व के बारे में

जनवरी का महीना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विशेष महत्वपूर्ण है। ये महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार जनवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन पर्व त्यौहार लोगों के लिए नए संकल्प, नई आशाएं और उल्लास लेकर आते हैं।

जनवरी में आने वाले प्रमुख पर्व

इस महीने का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार मकर संक्रांति है, जो साल 2025 में 14 जनवरी, मंगलवार को मनाई जायेगी। ये पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इसे देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग नामों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति, पंजाब में माघी, असम में बिहू और दक्षिण भारत में पोंगल नाम से जाना जाता है। इस दिन तीर्थ स्नान करने और दान पुण्य करने का विशेष महत्व है।

पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में जनवरी महीने में लोहड़ी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, जो कि नई फसल की कटाई का प्रतीक है। साल 2025 में लोहड़ी 13 जनवरी, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन लोग इक्कठा होकर रात के समय आग में तिल, मूंगफली और गुड़ डालकर फसल तैयार होने का जश्न मनाते हैं।

जनवरी महीने में मनाया जाने वाला पोंगल दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है। साल 2025 में पोंगल 14 जनवरी, मंगलवार से 17 जनवरी, शुक्रवार तक मनाया जाएगा। चार दिन का यह त्यौहार फसल कटाई का उत्सव है। पोंगल पर्व भगवान सूर्य को समर्पित है जो कृषि व फसलों के लिए अनिवार्य ऊर्जा का स्रोत माने जाते हैं।

पौष पूर्णिमा का पर्व भी जनवरी महीने में ही पड़ता है। साल 2025 में पौष पूर्णिमा 13 जनवरी, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन तीर्थ स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है, मान्यता है कि इस दिन किए गए स्नान दान से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। पौष पूर्णिमा से ही गंगा स्नान के विशेष मेलों की शुरुआत होती है, जो पूरे महीने चलते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने का भी विधान है।

जनवरी महीने में ही महिलाएं अपने परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखती हैं। ये व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। साल 2025 में संकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी 17 जनवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की उपासना करने से सभी संकट दूर होते हैं, और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

जनवरी महीने में मौनी अमावस्या भी मनाई जाती है। साल 2025 में मौनी अमावस्या 28 जनवरी, मंगलवार को पड़ेगी। इस दिन गंगा स्नान, तीर्थ यात्रा और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए स्नान-दान से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव व विष्णु जी की पूजा की जाती है, और पितरों के निमित्त तर्पण करने का भी विधान है।

जनवरी का त्यौहार कैलेंडर न केवल हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ता है, बल्कि इन त्यौहारों के माध्यम से हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर मिलता है। इसके साथ ही, ये पर्व एकता, भाईचारे, और सौहार्द का भी संदेश देते हैं।

जनवरी में आने वाले पर्व की सूची (जनवरी 2025 हिन्दू कैलेंडर)

S No.

त्योहार

तारीख और दिन

1

चंद्र दर्शन

1 जनवरी 2025, बुधवार

2

विनायक चतुर्थी

3 जनवरी 2025, शुक्रवार

3

स्कंद षष्ठी

5 जनवरी 2025, रविवार

4

गुरु गोबिंद सिंह जयंती

6 जनवरी 2025, सोमवार 

5

बनाडा अष्टमी

7 जनवरी 2025, मंगलवार

6

मासिक दुर्गाष्टमी

7 जनवरी 2025, मंगलवार

7

मासिक कार्तिगई

9 जनवरी 2025, गुरुवार

8

तैलंग स्वामी जयंती

10 जनवरी 2025, शुक्रवार

9

वैकुंठ एकादशी

10 जनवरी 2025, शुक्रवार

10

पौष पुत्रदा एकादशी

10 जनवरी 2025, शुक्रवार

11

कुर्म द्वादशी

10 जनवरी 2025, शुक्रवार

12

धर्म सावर्णि मन्वादि

10 जनवरी 2025, शुक्रवार

13

शनि त्रयोदशी

11 जनवरी 2025, शनिवार

14

रोहिणी व्रत

11 जनवरी 2025, शनिवार

15

प्रदोष व्रत

11 जनवरी 2025, शनिवार

16

स्वामी विवेकानंद जयंती

12 जनवरी 2025, रविवार

17

राष्ट्रीय युवा दिवस

12 जनवरी 2025, रविवार

18

शकंभरी पूर्णिमा

13 जनवरी 2025, सोमवार

19

आरुद्र दर्शन

13 जनवरी 2025, सोमवार

20

भोगी पंडिगई

13 जनवरी 2025, सोमवार

21

लोहड़ी

13 जनवरी 2025, सोमवार

22

पौष पूर्णिमा व्रत

13 जनवरी 2025, सोमवार

23

पौष पूर्णिमा

13 जनवरी 2025, सोमवार

24

अन्वाधान

13 जनवरी 2025, सोमवार

25

माघ प्रारंभ *उत्तर

14 जनवरी 2025, मंगलवार

26

मकर संक्रांति

14 जनवरी 2025, मंगलवार

27

पोंगल

14 जनवरी 2025, मंगलवार

28

उत्तरायण

14 जनवरी 2025, मंगलवार

29

मकरविलक्कु

14 जनवरी 2025, मंगलवार

30

इष्टि

14 जनवरी 2025, मंगलवार

31

मट्टू पोंगल

15 जनवरी 2025, बुधवार

32

माघ बिहू

15 जनवरी 2025, बुधवार

33

सकट चौथ

17 जनवरी 2025, शुक्रवार

34

लंबोदर संकष्टि चौथ

17 जनवरी 2025, शुक्रवार

35

विवेकानंद जयंती *संवत

21 जनवरी 2025, मंगलवार

36

कालाष्टमी

21 जनवरी 2025, मंगलवार

37

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

21 जनवरी 2025, मंगलवार

38

रामलला प्रतिष्ठा दिवस

22 जनवरी 2025, बुधवार

39

सुभाष चंद्र बोस जयंती

23 जनवरी 2025, गुरुवार

40

षट्तिला एकादशी

25 जनवरी 2025, शनिवार

41

गणतंत्र दिवस

26 जनवरी 2025, रविवार

42

मेरु त्रयोदशी

27 जनवरी 2025, सोमवार

43

प्रदोष व्रत

27 जनवरी 2025, सोमवार

44

मासिक शिवरात्रि

27 जनवरी 2025, सोमवार

45

मौनी अमावस्या

29 जनवरी 2025, बुधवार

46

थाई अमावसाई

29 जनवरी 2025, बुधवार

47

दर्श अमावस्या

29 जनवरी 2025, बुधवार

48

अन्वाधान

29 जनवरी 2025, बुधवार

49

माघ अमावस्या

29 जनवरी 2025, बुधवार

50

माघ नवरात्रि

30 जनवरी 2025, गुरुवार

51

गांधी पुण्यतिथि

30 जनवरी 2025, गुरुवार

52

इष्टि

30 जनवरी 2025, गुरुवार

53

चंद्र दर्शन

30 जनवरी 2025, गुरुवार

divider
Published by Sri Mandir·December 23, 2024

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.