फरवरी 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें बसंत पंचमी, नर्मदा जयंती व महाशिवरात्रि की खास तिथियां और पंचांग विवरण।
फरवरी माह में कई प्रमुख पर्व और त्यौहार होते हैं, इसी माह में माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है, जो ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा का दिन होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि भी आती है, जो भगवान शिव के भक्तों द्वारा बड़े श्रद्धा भाव से मनाई जाती है।
फरवरी साल का दूसरा और सबसे छोटा महीना है। सामान्यतः इसमें 28 दिन होते हैं, लेकिन लीप वर्ष में 29 दिन होते हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार फरवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं।
सनातन धर्म में भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। अर्थात प्रत्येक पूजा से पहले श्री गणेश जी का आह्वान और पूजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष में हर माह आने वाला विनायक चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को ही समर्पित है। साल 2025 में विनायक चतुर्थी 1 फरवरी, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला यह पर्व मनोवांछित फल देने वाला माना जाता है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। साल 2025 में बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी, रविवार के दिन मनाया जाएगा। यह किसी भी बच्चे की शिक्षा प्रारम्भ करने के लिए अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है और इस दिन बच्चों को भेंट स्वरूप पुस्तकें, कलम या शिक्षा से जुड़ी अन्य वस्तुएं भी दी जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश को संक्रान्ति कहा जाता है। साल 2025 में कुंभ संक्रांति 12 फरवरी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। अतः इस दिन कुंभ संक्रान्ति का पर्व भगवान सूर्यनारायण की पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया जाएगा।
हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस तिथि पर स्नान, दान और पूजा करने को बहुत ही फलदायी बताया गया है। साल 2025 में माघ पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। आपको बता दें कि तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास करके त्रिवेणी स्नान करने का आख़िरी दिन माघ पूर्णिमा ही होता है।
महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। साल 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन भी माना जाता है।
फाल्गुन अमावस्या हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह दिन पितरों को श्रद्धांजलि देने और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए समर्पित होता है। साल 2025 में फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, जो लोग इस दिन पूजा और उपवास करते हैं, उन पर भगवान शिव और चंद्र देवता की विशेष कृपा होती है। चंद्र देव लोगों को शीतलता और शांति प्रदान करते हैं। इस दिन अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना की जाती है।
फरवरी का त्यौहार कैलेंडर न केवल हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ता है, बल्कि इन त्यौहारों के माध्यम से हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर मिलता है। इसके साथ ही, ये पर्व एकता, भाईचारे, और सौहार्द का भी संदेश देते हैं।
S No. | त्योहार/उत्सव | तारीख और दिन |
1 | गणेश जयंती | 1 फरवरी 2025, शनिवार |
2 | विनायक चतुर्थी | 1 फरवरी 2025, शनिवार |
3 | वसंत पंचमी | 2 फरवरी 2025, रविवार |
4 | स्कंद षष्ठी | 3 फरवरी 2025, सोमवार |
5 | रथ सप्तमी | 4 फरवरी 2025, मंगलवार |
6 | नर्मदा जयंती | 4 फरवरी 2025, मंगलवार |
7 | विश्व कैंसर दिवस | 4 फरवरी 2025, मंगलवार |
8 | ब्रह्मा सावरनी मन्वादि | 4 फरवरी 2025, मंगलवार |
9 | भीष्म अष्टमी | 5 फरवरी 2025, बुधवार |
10 | मासिक दुर्गाष्टमी | 5 फरवरी 2025, बुधवार |
11 | मासिक कार्तिगई | 6 फरवरी 2025, गुरुवार |
12 | रोहिणी व्रत | 7 फरवरी 2025, शुक्रवार |
13 | जया एकादशी | 8 फरवरी 2025, शनिवार |
14 | भीष्म द्वादशी | 9 फरवरी 2025, रविवार |
15 | प्रदोष व्रत | 10 फरवरी 2025, सोमवार |
16 | थाई पूसाम | 11 फरवरी 2025, मंगलवार |
17 | गुरु रविदास जयंती | 12 फरवरी 2025, बुधवार |
18 | ललिता जयंती | 12 फरवरी 2025, बुधवार |
19 | कुम्भ संक्रांति | 12 फरवरी 2025, बुधवार |
20 | माघ पूर्णिमा व्रत | 12 फरवरी 2025, बुधवार |
21 | माघ पूर्णिमा | 12 फरवरी 2025, बुधवार |
22 | अन्वाधान | 12 फरवरी 2025, बुधवार |
23 | फाल्गुन प्रारंभ *उत्तर | 13 फरवरी 2025, गुरुवार |
24 | इष्टि | 13 फरवरी 2025, गुरुवार |
25 | द्विजप्रिय संकष्टि चतुर्थी | 16 फरवरी 2025, रविवार |
26 | यशोदा जयंती | 18 फरवरी 2025, मंगलवार |
27 | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | 19 फरवरी 2025, बुधवार |
28 | शबरी जयंती | 20 फरवरी 2025, गुरुवार |
29 | कालाष्टमी | 20 फरवरी 2025, गुरुवार |
30 | मासिक कृष्ण जन्माष्टमी | 20 फरवरी 2025, गुरुवार |
31 | जानकी जयंती | 21 फरवरी 2025, शुक्रवार |
32 | महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती | 23 फरवरी 2025, रविवार |
33 | विजय एकादशी | 24 फरवरी 2025, सोमवार |
34 | प्रदोष व्रत | 25 फरवरी 2025, मंगलवार |
35 | महा शिवरात्रि | 26 फरवरी 2025, बुधवार |
36 | मासिक शिवरात्रि | 26 फरवरी 2025, बुधवार |
37 | दर्श अमावस्या | 27 फरवरी 2025, गुरुवार |
38 | अन्वाधान | 27 फरवरी 2025, गुरुवार |
39 | फाल्गुन अमावस्या | 27 फरवरी 2025, गुरुवार |
40 | द्वापर युग | 27 फरवरी 2025, गुरुवार |
41 | इष्टि | 28 फरवरी 2025, शुक्रवार |
Did you like this article?
आज का दिन आपके लिए कैसा होगा? जानें शुभ समय और खास बातें!"
अप्रैल 2025 हिंदू कैलेंडर: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। रामनवमी, बैसाखी, हनुमान जयंती व अक्षय तृतीया की तिथियां।
January 2025 Hindu Calendar: व्रत, त्योहार, तिथि और पंचांग की जानकारी। सफला एकादशी, पौष पूर्णिमा व संकष्टी चतुर्थी की तिथियां।