अक्टूबर 2025 हिंदू कैलेंडर
image

अक्टूबर 2025 हिंदू कैलेंडर

अक्टूबर 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? जानें दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवाचौथ, दीपावली व छठ पूजा की खास तिथियां और पंचांग विवरण।

अक्टूबर में आने वाले प्रमुख पर्व के बारे में

अक्टूबर का महीना प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों से भरा होता है। इस माह दशहरा (विजयदशमी) मनाई जाती है, जो अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। इसके अलावा, दीपावली का पर्व भी अक्टूबर में पड़ सकता है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। दुर्गा पूजा और नवरात्रि भी इस माह में मनाए जाते हैं, जिसमें देवी दुर्गा की पूजा और उपवास किए जाते हैं। अक्टूबर धार्मिक समृद्धि और उल्लास का महीना होता है।

अक्टूबर महीने का महत्व

हर महीने की तरह अक्टूबर का महीना भी हिंदू व्रत त्यौहारों के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। इस महीने से जहां शरद ऋतु की शुरुवात होती है, वहीं त्यौहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। इस महीने कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं, जो भारत की समृद्ध संस्कृति को दिखाने के साथ-साथ लोगों के जीवन में उल्लास भरते हैं। चलिए जानते हैं इस महीने के कुछ प्रमुख त्यौहारों के बारे में।

अक्टूबर महीने के प्रमुख पर्व

अक्टूबर महीने में विजय दशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाता है, जोकि साल 2025 में 02 अक्टूबर, गुरुवार को पड़ रहा है। दशहरा का त्यौहार भगवान श्री राम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर देश भर में रावण दहन, रामलीला और कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

शरद पूर्णिमा भी अक्टूबर महीने में ही मनाई जाती है। ये पर्व शरद ऋतु के आगमन का प्रतीक है। साल 2025 में शरद पूर्णिमा 06 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रमा पूर्ण रूप से अपनी छटा बिखेरते हैं, इसलिए इस दिन चंद्रदेव की उपासना का विधान है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर खुले आसमान में रखने से चंद्रमा की किरणें उसे अमृततुल्य बना देती हैं, जिसका सेवन करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

सुहागिन स्त्रियों के लिए विशेष महत्व रखने वाला करवाचौथ भी अक्टूबर महीने में ही मनाया जाता है। साल 2025 में करवा चौथ 18 अक्टूबर, शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं, और रात्रि में चंद्रमा का दर्शन करके अपने व्रत का समापन करती हैं।

अक्टूबर महीने में दीपों का महापर्व दीपावली भी मनाया जाता है, जो साल 2025 में 21 अक्टूबर, मंगलवार को पड़ रहा है। ये पर्व 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन घर-घर दीप जलाए जाते हैं, और भगवान श्री राम के साथ-साथ भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

साल 2025 में छठ पूजा का महापर्व भी अक्टूबर महीने में ही पड़ रहा है, जोकि 28 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। छठ पूजा विशेष रूप से बिहार और उत्तर भारत में मनाया जाता है, जो सूर्य देवता को समर्पित है। इस पर्व पर 3 दिन तक व्रत रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। मान्यता है कि इससे संतान व परिवार के सदस्यों के जीवन में खुशहाली आती है।

इस प्रकार अक्टूबर महीने में कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं, जो न सिर्फ़ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, और भगवान श्री राम, शिव जी, चंद्रदेव, सूर्यदेव की आराधना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर देते हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सत्य की राह पर चलने का संदेश भी देते हैं।

अक्टूबर के प्रमुख पर्व की सूची

S No.

त्योहार

दिनांक

1

महानवमी1 अक्टूबर 2025, बुधवार

2

सरस्वती बलिदान1 अक्टूबर 2025, बुधवार

3

आयुध पूजा1 अक्टूबर 2025, बुधवार

4

दुर्गा बलिदान1 अक्टूबर 2025, बुधवार

5

बंगाल महानवमी1 अक्टूबर 2025, बुधवार

6

दक्षिण सरस्वती पूजा1 अक्टूबर 2025, बुधवार

7

दक्ष सावर्णि मन्वादि1 अक्टूबर 2025, बुधवार

8

सरस्वती विसर्जन2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

9

दुर्गा विसर्जन2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

10

विजयादशमी2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

11

दशहरा2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

12

बंगाल विजयादशमी2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

13

विद्यारंभम दिवस2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

14

माधवाचार्य जयंती2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

15

मैसूर दशहरा2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

16

बुद्ध जयंती2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

17

गांधी जयंती2 अक्टूबर 2025, गुरुवार

18

काशी भारत मिलाप3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

19

पापांकुशा एकादशी3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

20

शनि त्रयोदशी4 अक्टूबर 2025, शनिवार

21

पद्मनाभ द्वादशी4 अक्टूबर 2025, शनिवार

22

प्रदोष व्रत4 अक्टूबर 2025, शनिवार

23

कोजागर पूजा6 अक्टूबर 2025, सोमवार

24

शरद पूर्णिमा6 अक्टूबर 2025, सोमवार

25

अश्विन पूर्णिमा व्रत6 अक्टूबर 2025, सोमवार

26

वाल्मीकि जयंती7 अक्टूबर 2025, मंगलवार

27

मीरा बाई जयंती7 अक्टूबर 2025, मंगलवार

28

अश्विन नवपद ओली समाप्त7 अक्टूबर 2025, मंगलवार

29

कार्तिक प्रारंभ (उत्तर)8 अक्टूबर 2025, बुधवार

30

अटला तद्दे9 अक्टूबर 2025, गुरुवार

31

करवा चौथ10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

32

मासिक कार्तिगई10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

33

वक्रतुंड संकष्टि चतुर्थी10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

34

रोहिणी व्रत11 अक्टूबर 2025, शनिवार

35

अहोई अष्टमी13 अक्टूबर 2025, सोमवार

36

राधा कुंड स्नान13 अक्टूबर 2025, सोमवार

37

कालाष्टमी13 अक्टूबर 2025, सोमवार

38

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी13 अक्टूबर 2025, सोमवार

39

गोवत्स द्वादशी17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

40

तुला संक्रांति17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

41

रमा एकादशी17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

42

शनि त्रयोदशी18 अक्टूबर 2025, शनिवार

43

धनतेरस18 अक्टूबर 2025, शनिवार

44

यम दीपम18 अक्टूबर 2025, शनिवार

45

यम पंचक प्रारंभ18 अक्टूबर 2025, शनिवार

46

प्रदोष व्रत18 अक्टूबर 2025, शनिवार

47

काली चौदस19 अक्टूबर 2025, रविवार

48

हनुमान पूजा19 अक्टूबर 2025, रविवार

49

मासिक शिवरात्रि19 अक्टूबर 2025, रविवार

50

नरक चतुर्दशी20 अक्टूबर 2025, सोमवार

51

तमिल दीपावली20 अक्टूबर 2025, सोमवार

52

काली पूजा20 अक्टूबर 2025, सोमवार

53

लक्ष्मी पूजा21 अक्टूबर 2025, मंगलवार

54

केदार गौरी व्रत21 अक्टूबर 2025, मंगलवार

55

दीपावली21 अक्टूबर 2025, मंगलवार

56

चोपड़ा पूजा21 अक्टूबर 2025, मंगलवार

57

शारदा पूजा21 अक्टूबर 2025, मंगलवार

58

दीपमालिका21 अक्टूबर 2025, मंगलवार

59

कमला जयंती21 अक्टूबर 2025, मंगलवार

60

दर्श अमावस्या21 अक्टूबर 2025, मंगलवार

61

गोवर्धन पूजा22 अक्टूबर 2025, बुधवार

62

अन्नकूट22 अक्टूबर 2025, बुधवार

63

बलि प्रतिपदा22 अक्टूबर 2025, बुधवार

64

गुजराती नववर्ष22 अक्टूबर 2025, बुधवार

65

भाई दूज23 अक्टूबर 2025, गुरुवार

66

यम द्वितीया23 अक्टूबर 2025, गुरुवार

67

चित्रगुप्त पूजा23 अक्टूबर 2025, गुरुवार

68

नागुला चविथि25 अक्टूबर 2025, शनिवार

69

विनायक चतुर्थी25 अक्टूबर 2025, शनिवार

70

लाभ पंचमी26 अक्टूबर 2025, रविवार

71

सूरा संहारम27 अक्टूबर 2025, सोमवार

72

स्कंद षष्ठी27 अक्टूबर 2025, सोमवार

73

छठ पूजा28 अक्टूबर 2025, मंगलवार

74

जलाराम बापा जयंती29 अक्टूबर 2025, बुधवार

75

गोपाष्टमी30 अक्टूबर 2025, गुरुवार

76

मासिक दुर्गाष्टमी30 अक्टूबर 2025, गुरुवार

77

अक्षय नवमी31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

78

जगद्धात्री पूजा31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

79

सत्य युग प्रारंभ31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार
divider
Published by Sri Mandir·December 23, 2024

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.