महाशिवरात्रि कब है 2025 में?
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

महाशिवरात्रि कब है 2025 में?

महाशिवरात्रि 2025 कब है और क्या आप जानते हैं इस दिन पूजा करने के फायदे? जानिए वो खास बातें जो आपको नहीं पता होंगी!

महाशिवरात्री के बारे में

शिवभक्तों की अगर सबसे पसंदीदा त्योहार की बात करी जाए तो उन्हें सबसे ज्यादा इंताजार शिवरात्री का होता है। और हो भी क्यों ना क्योंकि इस दिन खुद शंकर भगवान अपने भक्तों पर कृपा बरसाने के लिए जागृत रहते हैं। शिव की कृपा पाने के लिए सभी भक्त नहा धोकर शिवलिंग पर गंगाजल, बेल, धतूरा और दूध अर्पित करते हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि हिन्दुओं का सबसे पावन पर्व शिवरात्री 2025 में कब है?

महाशिवरात्रि कब है 2025?

भगवान शिव से शक्ति के मिलन की तिथि महाशिवरात्रि आने को है। इस दिन महादेव के भक्तों का उल्लास कैलाश की चोटी के समान चरम पर होता है। तो आइए इस शुभ अवसर पर जानते हैं कि इस वर्ष महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महा शिवरात्रि के दिन भक्त ‘कठिन व्रत’ और चारों प्रहर में भगवान शिव की ‘विशेष पूजा’ करते हैं।

महाशिवरात्री शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी।

महा शिवरात्रि प्रारम्भ - 26 फरवरी 2025 को 12:09 AM से महा शिवरात्रि समाप्त - 12:59 AM, 27 फरवरी

अवधी 50 मिनट

चारों प्रहर की पूजा के मुहूर्त

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:19 PM से 09:26 PM रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:26 PM से 12:34 AM फरवरी 27 रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:34 AM से 03:41 AM, फरवरी 27 रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:41 AM से 06:48 AM, फरवरी 27 चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - 26 फरवरी 2025 11:08 AM चतुर्दशी तिथि समाप्त - 27 फरवरी 2025 08:54 AM

दोस्तों श्री मंदिर का प्रयास है कि यह महा शिवरात्रि आपके लिए अतिशुभ और फलदायक बनें। इसीलिए इस महा शिवरात्रि पर हम आपके लिए लेकर आने वाले हैं प्रसिद्ध शिव मंदिरों का इतिहास। शिवरात्रि की पूजा सामग्री से लेकर सम्पूर्ण पूजा विधि। महाभिषेक से लेकर शिव जी के प्रभावशाली मंत्र। यह सूची बहुत लम्बी है दोस्तों। तो जुड़े रहिये श्री मंदिर के साथ।

ॐ नमः शिवाय!

divider
Published by Sri Mandir·February 26, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.