क्या आप भी चाहते हैं घर में समृद्धि? जानिए घर की गरीबी दूर करने के 10 असरदार उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत!
घर की गरीबी दूर करने के लिए ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, और धार्मिक उपायों में कई सरल उपाय बताए गए हैं। ये उपाय न केवल आर्थिक समृद्धि लाने में सहायक होते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाते हैं। इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन, और शांति का आगमन होता है
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार घर में जाने अनजाने हम कुछ ऐसे कार्य करते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। हिंदू धर्म में घर बनाने से लेकर घर में सामान के रख-रखाव और रहन-सहन को लेकर कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका रोज़ की दिनचर्या में पालन करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में आपसी लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, वहां से माता लक्ष्मी रूष्ट होकर चली जाती हैं, और घर में कंगाली आने लगती है। इसलिये घर में शांति बनाये रखें।
ऐसी मान्यता है कि जिस घर में स्त्रियों का अपमान किया जाता है, उस घर की सुख-शांति भंग हो जाती है, और दुख-दरिद्रता छा जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ये भी मान्यता है कि जिस घर में पूजा पाठ या धर्म कर्म नहीं किए जाते हैं, उस घर में नकारात्मकता और निर्धनता आती है।
सूर्योदय के समय या उससे पहले उठना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति तथा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि सूर्योदय के पश्चात् उठने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
शास्त्रों में गुरुवार और एकादशी के दिन बाल और नाखून काटना अशुभ बताया गया है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी रूष्ट होती हैं, जिसके कारण घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।
कहा जाता है कि घर के अंदर ख़राब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से भी धन हानि होती है।
सूर्यास्त होने के पश्चात् किसी को दूध, दही या पैसा देना अशुभ माना जाता है। इससे घर में निर्धनता आती है।
घर में टूटी चप्पलों को रखना भी अशुभ माना जाता है। साथ ही फटे-पुराने कपड़ों को भी घर में न रखें। ऐसा करने से भी आपकी आर्थिक स्थिति ख़राब हो सकती है।
धन की देवी लक्ष्मी को स्वच्छता और शांति अति प्रिय है। जिस घर में गंदगी होती है, वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिए अपने घर के सामानों में जमी धूल-मिट्टी को भी समय समय पर साफ़ करते रहें।
शास्त्रों में ये भी कहा गया है जिस घर में रिश्वत या गलत तरीक़े से कमाया गया धन आता है, उस घर कभी समृद्ध नहीं होता, व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है और धीरे धीरे सारा धन नष्ट हो जाता है। दोस्तों, इन बातों का ध्यान न रखने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो आप भी गरीबी से बचने के लिए इन 10 बातों का ध्यान ज़रूर रखें।
Did you like this article?
क्या आप जानते हैं? मयूर पंखी और अपराजिता के पौधे लगा कर न सिर्फ पर्यावरण सुधार सकते हैं, बल्कि गरीबी दूर करने में भी मदद कर सकते हैं!
भगवान की मूर्ति किस दिशा में रखें? जानें घर में पूजा स्थल के लिए सही दिशा और मुहूर्त, जिससे सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।
शक की बीमारी से छुटकारा पाएं! जानें आसान उपाय, मानसिक शांति के लिए टिप्स और शक को दूर करने के प्रभावी तरीके।