ये पौधा मिटाएगा गरीबी
image

ये पौधा मिटाएगा गरीबी

क्या आप जानते हैं? मयूर पंखी और अपराजिता के पौधे लगा कर न सिर्फ अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि गरीबी को भी दूर कर सकते हैं! जानें कैसे।

गरीबी मिटाने वाले पौधे के बारे में

गरीबी मिटाने वाले पौधे के बारे में बात करें तो भारतीय परंपरा और वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ पौधों का उल्लेख मिलता है जो जीवन में धन, समृद्धि, और सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक माने जाते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से न केवल आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।

गरीबी कैसे दूर करें

क्या आप भी जीवन में धन-संपत्ति, सकारात्मक ऊर्जा और अपना भाग्य चमकाने चाहते हैं। तो आज हम श्री मंदिर में आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे चमत्कारी पौधे बताने जा रहे हैं। जिनको घर की सही दिशा में लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और आप इन सरल वास्तु उपाय करके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं।

मयूरपंखी का पौधा

  • वास्तु शास्त्र के जानकारों की माने तो मयूरपंखी का पौधा अपने घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। जिस के कारण आपके घर में धन आगमन के रास्ते खोलते हैं और आपकी आर्थिक तंगी धीरे-धीरे दूर होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा में मयूरपंखी का पौधा जोड़े में लगाते हैं, तो उस से घर में मौजूद सभी सदस्यों की बुद्धि तेज होती है। सभी लोगों में एकाग्रता विकसित होने के साथ आर्थिक तंगी भी घर से दूर होती है।
  • यदि आप अपने घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर मयूरपंखी का पौधा लगा रहे है, तो सबसे पहले इसकी दिशा का ज्ञान होना बहुत अधित जरूरी है।

अपराजिता का पौधा

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता का पौधा हमेशा घर के मुख्य द्वार के दाहिने तरफ लगाना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन में आ रही धन संबंधी समस्याएं दूर होने में सहायक होता हैं और धन आगमन के रास्ते धीरे-धीरे करके खुलने लगते हैं।
  • अपराजिता का पौधा लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर पूर्व मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस भी घर में अपराजिता की बेल लगाई जाती है। उस घर की आर्थिक संपन्नता दिन-ब-दिन बढ़ती जाती है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपराजिता की बेल को आप घर के कोने में भी लगा सकते हैं। लेकिन अपराजिता का पौधा सूखने लगे, तो इसे तुरंत उस स्थान से हटा देना चाहिए। अन्यथा इससे नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते है। उम्मीद करते हैं, आप भी यह वास्तु शास्त्र से जुड़े सरल उपाय अपनाकर घर में धन संपत्ति प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन उससे पहले एक छोटी सी अपील- कोई भी वास्तु शास्त्र से जुड़ा उपाय अपनाने से पहले किसी ज्योतिषी या फिर श्री मंदिर के ज्योतिषी से सलाह लेना ना भूलें।
divider
Published by Sri Mandir·January 7, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.