शक की बीमारी कैसे दूर करें
image
ShareWhatsApp

शक की बीमारी कैसे दूर करें

शक की बीमारी से परेशान हैं? जानें कैसे दूर करें इस मानसिक समस्या को और पाएं मानसिक शांति के आसान उपाय!

शक की बीमारी दूर करने के बारे में

शक की बीमारी रिश्तों को कमजोर कर सकती है। इसे दूर करने के लिए सबसे जरूरी है आपसी संवाद और विश्वास को बढ़ाना। अपने मन की बात खुलकर साझा करें और दूसरों को भी ऐसा करने दें। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लें। भरोसे और समझदारी से यह समस्या हल हो सकती है।

शक की बीमारी कैसे दूर करें

किसी भी रिश्ते में विश्वास होना बहुत जरूरी होता है। रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए कपल्स को एक दूसरे पर भरोसा करना चाहिए, लेकिन कभी-कभी भरोसा कम होने पर रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ धार्मिक उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको अपना कर आप भी अपने पार्टनर पर अधिक विश्वास करने लगेंगे।

साथी करता है शक, तो करें यह धार्मिक उपाय

  • 'ओम सृष्टिकर्ता मम: करू करू स्वाहा' मंत्र का जाप लगातार 11 दिन तक करने से ऐसा माना जाता है कि आपका पार्टनर भी आप पर शक करना बंद कर देगा।
  • अगर आपके पार्टनर को भी शक करने की आदत है, तो बृहस्पतिवार का व्रत रखने से स्त्रियों को अधिक लाभ मिलता है।
  • जातक को चाहिए कि हरे, गुलाबी, सफेद रंग के कपड़ों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करे। काले गहरे नीले रंग के कपड़ों का उपयोग करने से बचना चाहिए।
  • शनिवार के दिन किसी गरीब को अपने ऊपर से तेल उतार कर दान करने से भी लाभ होता है।
  • नहाने के पानी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर नहाने से भी आपका बृहस्पति ग्रह धीरे-धीरे उच्च कुल का होने लगता है।
  • अगर आपकी पत्नी आप पर बहुत अधिक शक करती है, तो आपको अपने बेड के नीचे लोहे की वस्तुएं और कबाड़ को इकट्ठा करके नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
  • पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करने से भी जातक को लाभ मिलता है।
  • भगवान शिव और पार्वती की एक साथ पूजा करने से यश कीर्ति बढ़ती है।
  • नहाने के पानी में दालचीनी का थोड़ा सा टुकड़ा डालकर नहाने से पति-पत्नी के बीच झगड़े कम होते हैं।

उम्मीद करते हैं, आप भी यह धार्मिक उपाय अपनाकर जीवन में शुभ फल प्राप्त करेंगे। देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करने और धार्मिक उपाय के लिए श्री मंदिर के साथ जुड़े रहें।

divider
Published by Sri Mandir·January 7, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.