क्या आप जानते हैं सकट चौथ कब है? जानें इस दिन का महत्व, पूजा विधि और गणेश जी की कृपा पाने के सरल उपाय!
सकट चौथ एक विशेष हिंदू व्रत है जो माघ माह (जनवरी-फरवरी) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (चौथी तिथि) को मनाया जाता है। इसे सकट चौथ व्रत या सकट चौथ कथा भी कहा जाता है। इस दिन विशेष रूप से गणेश जी की पूजा की जाती है, और इसे विशेष रूप से महिलाओं द्वारा रखा जाता है। यह व्रत संतान सुख की प्राप्ति और घर में सुख-शांति के लिए किया जाता है।
आज हम आपको उस पावन व्रत की कथा बताने जा रहे हैं, जिसका पुण्यफल आपके साथ आपकी संतानों और परिवारजनों को भी प्राप्त होता है। तो चलिए शुरू करते हैं
सतयुग की बात है राजा हरीशचंद्र के नगर में पूरी प्रजा सुखपूर्वक निवास करती थी। वहां पर ऋषि शर्मा नामक एक ब्राह्मण अपनी धर्मपत्नी और पुत्र के साथ निवास करते थे। जब उनका पुत्र छोटा होता है, तभी उस ब्राह्मण की मृत्यु हो जाती है और उसकी पत्नी अपने पुत्र का पालन-पोषण करने लगती है।
ब्राह्मणी भगवान गणेश की परम भक्त थी, इसलिए वह हर सकट चौथ पर व्रत रखती और गणपति जी की पूजा-अर्चना करती थी।
एक दिन उनका पुत्र पूजन स्थल पर पहुंच जाता है, और वहां पर रखी भगवान गणेश की प्रतिमा को खिलौना समझ पर खेलने लगता है। वह खेलते-खेलते घर से बहुत दूर निकल जाता है और शाम को घर वापिस नहीं लौटता है।
उस नगर में एक कुम्हार भी रहता था, जो ऐसे ही एक छोटे बच्चे को ढूंढ रहा होता है। वह कुम्हार मिट्टी के बर्तनों को बनाने के लिए काफी मेहनत करता था लेकिन उसका आवाँ गरम ही नहीं रहता था। आँवा यानी आग की भट्टी, जिसमें बर्तन पकाते हैं।
कुम्हार उस आवाँ में जब भी आग जलाता था तो वह कुछ समय बाद बुझ जाती थी, जिसके कारण उसके मिट्टी के बर्तन कच्चे रह जाते थे। चूंकि इसी से उसकी रोज़ी रोटी चलती थी, इसलिए वह काफी परेशान, दुखी और चिंतित रहने लगा।
इस समस्या को दूर करने के लिए वह एक तांत्रिक के पास जाता है, और उससे इस समस्या का हल पूछता है। तब वह तांत्रिक उसे बोलता है कि तुम उस आवाँ के बीच में किसी छोटे बालक की बलि दे दो, इससे उसमें आग जलती रहेगी और तुम्हारे बर्तन पक जाएंगे।
संयोगवश, उसे ब्राह्मणी का खोया हुआ पुत्र मिल जाता है और वह उसे पकड़ लाता है। इसके पश्चात् वह उस बालक को आवाँ के बीच में बैठा देता है और अपने बर्तनों को रखकर आग जला देता है।
जब सुबह वह कुम्हार अपने बर्तनों को देखने लिए आँवे के पास जाता है तो आश्चर्यचकित रह जाता है। उस बच्चे को एक खरोंच तक नहीं आती है और वह भगवान गणेश जी की प्रतिमा के साथ खेल रहा होता है। उस आँवे के सारे बर्तन भी पक जाते हैं, लेकिन बच्चा बिल्कुल सुरक्षित बच जाता है।
इस घटना के बाद कुम्हार डर जाता है और राजा के समक्ष अपने इस कृत्य के बारे में बता देता है। उधर बालक की माँ भी उसे परेशान होकर ढूंढ रही होती है और अत्यंत दुखी हो जाती है।
जब राजा के माध्यम से माँ को अपने पुत्र की खबर मिलती है तो वह राजा के दरबार में पहुंच जाती है। राजा उससे पूछते हैं कि तुम्हारा बच्चा किस प्रकार सुरक्षित बच गया तो वह बताती है कि, “हे राजन मैं कोई टोटका नहीं करती। भगवान गणेश में मेरी अपार आस्था है और मैं उनका पूजन करती हूँ, और सकट चौथ का व्रत रखती हूँ।”
तब लोगों को इस व्रत की महिमा समझ में आ जाती है और तभी से महिलाएं अपनी संतान और परिवार के सौभाग्य और लंबी आयु के लिए इस व्रत को करने लगती हैं।
तो दोस्तों यह थी सकट चौथ की व्रत कथा, हम आशा करते हैं कि सभी माताओं की संतानों को दीर्घायु का आशीष मिले और उनके परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो।
आप ऐसी ही कथाओं के लिए श्री मंदिर के साथ बने रहें।
Did you like this article?
प्रदोष व्रत 2024 की तारीख, शुभ मुहूर्त, विधि, नियम और लाभ जानें। प्रदोष व्रत से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त करें।
दशहरा की पौराणिक कहानी जानें, जिसमें भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त की। यह कथा कैसे हर साल दशहरे के रूप में मनाई जाती है।
जानें भगवान राम ने रावण को क्यों मारा, रावण के अपहरण और रामायण की इस प्रमुख घटना के धार्मिक और नैतिक कारणों का विवरण।