अयोध्या दीपोत्सव 2024: जानें तारीख, रजिस्ट्रेशन और इस भव्य उत्सव की खासियत, जिससे जगमगाएगी अयोध्या!
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में हर साल बड़े ही भव्य तरीके से दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस समय सरयू घाट लाखों दिनों से रोशन रहता है, और यह सुंदर छटा देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक अयोध्या आते हैं। इस वर्ष नए मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह पहला दीपोत्सव होगा। ऐसे में इस साल पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने और इतिहास रचने की तैयारी चल रही है।
अयोध्या दीपोत्सव दिवाली के अवसर पर भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में मनाया जाने वाला एक भव्य उत्सव है। इस साल सरयू नदी के घाटों पर 25 लाख दिए जलाने की तैयारी है, जिससे एक नया रिकॉर्ड बनेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ड्रोन शो होगा, जिसमें 500 ड्रोन लगातार 15 मिनट तक सरयू घाट और राम की पैड़ी के ऊपर उड़ान भरेंगे, और राम, लक्ष्मण, सीता की तस्वीरें, राम दरबार, रावण पराजय जैसे रामायण के कई ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत करेंगे।
इस वर्ष अयोध्या दीपोत्सव का आयोजन 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। 4 दिन के इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इसी बीच तकनीक आधारित शो भी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा।
हम सभी जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद भगवान राम की अयोध्या में पहली दिवाली है। इस विशेष अवसर पर, 31 अक्टूबर को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में अपने नाम संकल्प से दीप प्रज्वलित करें और दीपोत्सव में भागीदार बन भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
दीपावली का अयोध्या से गहरा नाता है। इसी दिन भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे, और उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने नगर को दीपों से सजाया था।
आप आज ही श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर, राज द्वार मंदिर में दीप प्रज्वलित करें और इस पावन अवसर का अनुभव करें!
अयोध्या में दीप जलाना, श्री राम की आराधना का प्रतीक है, जो जीवन में प्रकाश, शांति और समृद्धि का आह्वान करता है। ₹51
अयोध्या में पांच दीपक जलवाने से भगवान राम के साथ देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। ₹201
ग्यारह दीपक जलाना भक्ति का प्रतीक है, जिससे भक्तों के जीवन में समृद्धि, सुख और सफलता का आशीष मिलता है। ₹401
Did you like this article?
जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 की तिथि, समय, पूजा विधि, और कथा के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। यह व्रत माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
इन्दिरा एकादशी व्रत 2024 की तारीख, विधि और महत्व जानें। इस पवित्र व्रत से पितरों की शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
जानें दशहरा क्यों मनाया जाता है, इस पर्व का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व क्या है और यह कैसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।