image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

अयोध्या दीपोत्सव 2024

अयोध्या दीपोत्सव 2024: जानें तारीख, रजिस्ट्रेशन और इस भव्य उत्सव की खासियत, जिससे जगमगाएगी अयोध्या!

अयोध्या दीपोत्सव के बारे में

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में हर साल बड़े ही भव्य तरीके से दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस समय सरयू घाट लाखों दिनों से रोशन रहता है, और यह सुंदर छटा देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक अयोध्या आते हैं। इस वर्ष नए मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह पहला दीपोत्सव होगा। ऐसे में इस साल पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने और इतिहास रचने की तैयारी चल रही है।

अयोध्या दीपोत्सव क्या है?

अयोध्या दीपोत्सव दिवाली के अवसर पर भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में मनाया जाने वाला एक भव्य उत्सव है। इस साल सरयू नदी के घाटों पर 25 लाख दिए जलाने की तैयारी है, जिससे एक नया रिकॉर्ड बनेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ड्रोन शो होगा, जिसमें 500 ड्रोन लगातार 15 मिनट तक सरयू घाट और राम की पैड़ी के ऊपर उड़ान भरेंगे, और राम, लक्ष्मण, सीता की तस्वीरें, राम दरबार, रावण पराजय जैसे रामायण के कई ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत करेंगे।

अयोध्या दीपोत्सव 2024 कब है?

इस वर्ष अयोध्या दीपोत्सव का आयोजन 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। 4 दिन के इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इसी बीच तकनीक आधारित शो भी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा।

अयोध्या दीपोत्सव रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • दीप महोत्सव में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको यूपी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट https://uptourism.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद सर्च बार में Ayodhya Deepotsav 2024 लिखकर सर्च करें।
  • यहां एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जहां आपको अपनी जानकारी- जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, और पहचान पत्र साझा करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही आपको अयोध्या दीपोत्सव का पास मिल जाएगा।
  • दीपोत्सव में आते समय इस पास के साथ-साथ अपना आधार कार्ड लाना ना भूलें।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दिवाली दीपोत्सव

हम सभी जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना के बाद भगवान राम की अयोध्या में पहली दिवाली है। इस विशेष अवसर पर, 31 अक्टूबर को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में अपने नाम संकल्प से दीप प्रज्वलित करें और दीपोत्सव में भागीदार बन भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

दीपावली का अयोध्या से गहरा नाता है। इसी दिन भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे, और उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने नगर को दीपों से सजाया था।

आप आज ही श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर, राज द्वार मंदिर में दीप प्रज्वलित करें और इस पावन अवसर का अनुभव करें!

दीपोत्सव विशेष

जलवाएं 1 दीया

अयोध्या में दीप जलाना, श्री राम की आराधना का प्रतीक है, जो जीवन में प्रकाश, शांति और समृद्धि का आह्वान करता है। ₹51

दीपोत्सव विशेष: जलवाएं 5 दीया

अयोध्या में पांच दीपक जलवाने से भगवान राम के साथ देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। ₹201

जलवाएं 11 दीया

ग्यारह दीपक जलाना भक्ति का प्रतीक है, जिससे भक्तों के जीवन में समृद्धि, सुख और सफलता का आशीष मिलता है। ₹401

divider
Published by Sri Mandir·January 13, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.