धनतेरस में क्या ख़रीदना चाहिए और क्या नहीं?
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं?

जानिए धनतेरस पर सही खरीदारी के सुझाव और परंपरागत मान्यताएं।

धनतेरस के बारे में

दीपावली के पंचदिवसीय उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाती है, जो सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद देते हैं। धनतेरस की रात को यम दीपम अनुष्ठान करने से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा इस दिन कुछ नई वस्तुओं की खरीददारी करना भी शुभ माना जाता है।

धनतेरस में खरीदारी करने का महत्व

धन तेरस के दिन सोने-चांदी की वस्तुएं, बर्तन, भूमि व मकान व घर में प्रयोग होने वाली अन्य वस्तुओं की ख़रीददारी करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी से भगवान धन्वंतरि माता लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश व कुबेर देव की कृपा सदा बनी रहती है, और आपकी चल अचल संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। वहीं इस दिन कुछ वस्तुओं की खरीददारी अशुभ मानी जाती है।

धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए?

बर्तन

मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन बर्तन खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इस धनतेरस आप भी अपनी क्षमता के अनुसार मिट्टी, पीतल, तांबे या सोने चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं।

गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति

धनतेरस के पर्व पर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना भी विशेष शुभ माना जाता है। इसलिए आप भी धनतेरस के दिन श्रीगणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा लाएं और दिवाली के दिन उनकी उपासना करें।

कुबेर यंत्र व महालक्ष्मी यंत्र

धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र व महालक्ष्मी यंत्र भी जरूर खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इन यंत्रों को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रखने से भगवान कुबेर व माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

दीपक

प्रकाश पर्व दिवाली से पहले धनतेरस पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है, इसलिए दिवाली पर जलाए जाने वाले दीपक आप धनतेरस पर ही खरीद लें। इस पर्व पर यमराज की भी पूजा होती है, इसलिए उनके निमित्त भी दीपक जलाएं।

झाड़ू

किसी भी पूजा में स्वच्छता व शुद्धता का विशेष महत्व है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू ख़रीदकर दिवाली के दिन इसकी पूजा करनी चाहिए।

धनिया

धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदकर पूजा स्थल पर रखना भी शुभ माना जाता है, और दिवाली पर इस बीज को बो देना चाहिए। कहा जाता है कि इस बीज से अंकुरित स्वस्थ्य पौधे शुभता का प्रतीक होते हैं।

सोने-चांदी के आभूषण व सिक्के

धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण व सिक्के ज़रूर खरीदें। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी व कुबेर देव की कृपा बनी रहती है, और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए ?

लोहे की वस्तुएं

धनतेरस पर लोहे की वस्तुएं न खरीदें, क्योंकि लोहे को शनिदेव का कारक माना गया है। अतः इस दिन लोहा खरीदने से कुबेर देव की कृपा रुक जाती है।

एल्युमिनियम का सामान

इस दिन एल्युमिनियम का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इस पर राहु का प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के जीवन में दुर्भाग्य लाने वाले माने जाते हैं।

नुकीली चीजें

मान्यता है कि धनतेरस पर नुकीली चीजें ख़रीदने से कंगाली आती है, इसलिए इस दिन चाकू, कैंची, पिन सुई या कोई अन्य धारदार वस्तुएं घर न लाएं।

प्लास्टिक का सामान

ये भी कहा जाता है कि यदि धनतेरस पर प्लास्टिक का सामान घर लाया जाए, तो इससे घर की बरकत रुक जाती है। इसलिए धनतेरस पर प्लास्टिक का सामान भूलकर भी न ख़रीदें।

कांच की वस्तुएं

कांच भी राहु से संबंधित माना जाता है, इसलिए इस दिन कांच के बर्तन व अन्य वस्तुओं की ख़रीददारी न करें। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।

धनतेरस की खरीदारी को को लेकर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न: धनतेरस के दिन कौन सा बर्तन खरीदना चाहिए?

उत्तर: धनतेरस पर चांदी, तांबे और पीतल का बर्तन ख़रीदना शुभ माना जाता है।

प्रश्न: धनतेरस को घर में क्या-क्या लाना चाहिए?

उत्तर: धनतेरस पर बर्तन, सोना चांदी, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, झाड़ू व धनिया लाना चाहिए।

प्रश्न: धनतेरस के दिन धनिया को क्या करना चाहिए?

उत्तर: धनतेरस के दिन धनिया को पूजा स्थल पर रखना चाहिए, इसे शुभ माना जाता है।

प्रश्न: क्या धनतेरस पर नमक खरीदना चाहिए?

उत्तर: नहीं, धनतेरस के दिन नमक ख़रीदना शुभ नहीं माना जाता है।

प्रश्न: धनतेरस के बाद धनिया का क्या करें?

उत्तर: धनतेरस के बाद धनिया को बोया जा सकता है, या फिर इसे तिजोरी में भी रखा जा सकता है।

प्रश्न: क्या हमें धनतेरस पर पैसा खर्च करना चाहिए?

उत्तर: हां, शुभ मानी जाने वाली वस्तुओं व कार्यों पर धनतेरस के दिन पैसा खर्च करना शुभ होता है।

प्रश्न: क्या हम धनतेरस पर बाल कटवा सकते हैं?

उत्तर: नहीं, धनतेरस पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है।

प्रश्न: क्या हम धनतेरस पर दीया खरीद सकते हैं?

उत्तर: हां, इस दिन दिया खरीदना शुभ माना जाता है।

प्रश्न: क्या धनतेरस पर तुलसी खरीद सकते हैं?**

उत्तर: हां, धनतेरस के दिन तुलसी का पौधा लाकर घर के द्वार पर रखना शुभ माना जाता है।

प्रश्न: क्या हम धनतेरस पर चावल दान कर सकते हैं?

उत्तर: हां, धनतेरस पर चावल का दान करना शुभ माना जाता है।

प्रश्न: धनतेरस के दिन कितने झाड़ू खरीदने चाहिए?

उत्तर: धनतेरस के दिन एक झाड़ू खरीदना चाहिए।

divider
Published by Sri Mandir·January 7, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.