फाल्गुन चौमासी चौदस कब है?
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

फाल्गुन चौमासी चौदस कब है?

फाल्गुन चौमासी चौदस की तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानें। इस विशेष दिन के महत्व को समझें और भगवान की कृपा प्राप्त करें।

फाल्गुन चौमासी चौदस के बारे में

फाल्गुन चौमासी चौदस जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जैन धर्मावलंबी व्रत, उपवास और साधना करते हैं। यह दिन आत्मशुद्धि, संयम और तपस्या का प्रतीक माना जाता है।

फाल्गुन चौमासी चौदस 2025

चौमासी चौदस का पर्व जैन समुदाय के लोगों के लिए सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। चौमासी चौदस की अवधि के दौरान सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। साथ ही लोग इस दौरान आपस में क्षमा-याचना कर अपने प्रिय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाते हैं।

चौमासी चौदस क्यों मनाया जाता है?

चौमासी चौदस पर्व का उद्देश्य लोगों को सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाना है। इस पर्व की अवधि के दौरान जैन समुदाय द्वारा भगवान महावीर द्वारा दिए गए ज्ञान और उपदेशों को अपनाने की प्रतिबद्धता ली जाती है।

2025 में चौमासी चौदस कब है?

फाल्गुन चौमासी चौदस 13 मार्च 2025, गुरुवार को मनाई जाएगी।

चौमासी चौदस का महत्व

जैन धर्म एक ऐसा धर्म है जो अहिंसा परमो धर्मः पर बल देता है, और चौमासी चौदस इसी संकल्प को जनमानस तक पहुंचाने का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व के दौरान जैन धर्म के संत और अनुयायी एक साथ बैठकर भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चर्चा करते हैं, साथ ही कई धार्मिक गतिविधियां भी होती हैं। चौमासी चौदस पर्व पर पूजा, दान एवं कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

चौमासी चौदस के दौरान किए जाने वाले कार्य

  • चौमासी चौदस के दौरान जैन धर्म अपने अनुयायियों को आंतरिक शुद्धि करने के लिए प्रेरित करता है।
  • इस पर्व पर जैन समुदाय के लोग अपने घरों एवं कार्यालयों को स्वच्छ करते हैं, और नए वस्त्र धारण करते हैं।
  • चौमासी चौदस की अवधि में दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है।
  • इस पर्व के दौरान जैन धर्म के लोग उपवास रखते हैं, एवं किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं। चौमासी चौदस की अवधि में उपवास रखने वाले लोग दिन में केवल एक ही बार भोजन करते हैं।
  • इन चार महीनों में जैन समुदाय के संत ध्यान एवं जप-तप करने में लीन रहते हैं।
  • इस पर्व के दौरान लोग अपने घरों में जैन संतों को आमंत्रित करते हैं, और उनसे धार्मिक प्रवचन सुनते हैं।

क्षमा मांगने का समय

चौमासी चौदस की अवधि के समय ही पर्यूषण पर्व आता है, जो कि जैन धर्म के लोगों का प्रमुख त्योहार माना जाता है। पर्यूषण पर्व पर लोग अपने द्वारा की कई किसी भी भूल के लिए अपने सगे संबंधियों से क्षमा-याचना करते हैं।

तो यह थी फाल्गुन चौमासी चौदस से जुड़ी जानकारी, हम आशा करते हैं कि आपका व्रत एवं प्रार्थना सफल हो। व्रत, त्यौहार व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए श्री मंदिर पर।

divider
Published by Sri Mandir·February 20, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

बुध प्रदोष व्रत की तिथि, पूजा विधि और महत्व

बुध प्रदोष व्रत 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व की जानकारी पाएं। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और बुद्धवार के दिन पड़ता है।

right_arrow
Card Image

दामोदर द्वादशी 2025 की तिथि, पूजा विधि और महत्व

दामोदर द्वादशी 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त करें। यह व्रत भगवान विष्णु के दामोदर रूप की पूजा के लिए विशेष माना जाता है।

right_arrow
Card Image

श्रावण पुत्रदा एकादशी 2025 की तिथि, व्रत कथा और पूजा विधि

श्रावण पुत्रदा एकादशी 2025 की तिथि, व्रत कथा, पूजा विधि और धार्मिक महत्व की संपूर्ण जानकारी जानें। संतान प्राप्ति और सुख-समृद्धि के लिए यह एक विशेष एकादशी मानी जाती है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook