श्री शिवमङ्गलाष्टकम् | Shri Shiv Mangalashtakam
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

श्री शिवमङ्गलाष्टकम् | Shri Shiv Mangalashtakam

यह स्तोत्र भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ साधन है, जो पापों का नाश, कष्टों से मुक्ति और आत्मिक शुद्धि प्रदान करता है। जानिए इसका सम्पूर्ण पाठ और महत्व।

श्री शिवमङ्गलाष्टकम् के बारे में

श्री शिवमङ्गलाष्टकम् भगवान शिव को समर्पित एक सुंदर और मंगलमय स्तोत्र है, जिसमें उनके आठ पवित्र मंगल श्लोकों का वर्णन मिलता है। इस स्तोत्र के पाठ से जीवन में शांति, सौभाग्य और पापों से मुक्ति प्राप्त होती है। श्रद्धा और भक्ति से इसका जप करने पर भगवान शिव की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस लेख में जानिए श्री शिवमङ्गलाष्टकम् का महत्व और इसके पाठ से मिलने वाले लाभ।

श्री शिव मङ्गलाष्टक (Sri Shivmangalashtakam)

शिव मंगलाष्टक एक मंगल स्तोत्र है जिसे शिव पूजा के अंत में तब पढ़ा जाता है जब कोई भक्त कई स्तोत्र का पाठ कर रहा होता है। शिव मंगलाष्टक पाठ तब भी किया जाता है जब कई धार्मिक गीत गाए जा रहे हो या फिर कोई शुभ समारोह या अनुष्ठान संपन्न होता है। मंगल स्तोत्र में भक्त मूल रूप से भगवान से मंगल की कामना कर रहा होता है। मंगलम् का अर्थ "शुभकामनाएं", या "सुखद अंत की कामना" भी है।

श्री शिव मङ्गलाष्टकम् का महत्व

भगवान शिव, ब्रह्मा-विष्णु के साथ 3 प्रमुख हिंदू देवताओं में से एक हैं। जबकि ब्रह्मा निर्माता हैं और विष्णु संरक्षक हैं, शिव वह हैं जो सब कुछ नष्ट कर देते हैं ताकि इसे नए सिरे से बनाया जा सके। शिव मंगलाष्टकम एक 8 श्लोक वाला स्तोत्र है जिसका पाठ शिव पूजा के दौरान या उससे पहले किया जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह स्त्रोत बहुत ही लाभकारी और शुभ फल देने वाला होता है।

श्री शिव मङ्गलाष्टक पढ़ने के फायदे

  • श्री शिव मङ्गलाष्टक का पाठ करने से जातक के सभी कष्ट दूर हो जाते है।
  • इस स्त्रोत का नित्य पाठ करने से जातक पर शिव जी की कृपा सदैव बनी रहती है।
  • श्री शिवमङ्गलाष्टकम् का पाठ करने से मंगल की प्राप्ति होती है, साथ ही सुख समृद्धि और यश बढ़ता है।
  • शिव जी के विशेष दिन सोमवार और सावन माह में जो व्यक्ति इस स्त्रोत का पाठ करता है। उसकी समस्त मुसीबतें दूर हो जाती है।

श्री शिव मंगला अष्टक

भवाय चन्द्रचूडाय निर्गुणाय गुणात्मने।

कालकालाय रुद्राय नीलग्रीवाय मङ्गलम्॥ १ ॥

वृषारूढाय भीमाय व्याघ्रचर्माम्बराय च।

पशूनां पतये तुभ्यं गौरीकान्ताय मङ्गलम्॥ २ ॥

भस्मोद्धूलितदेहाय व्यालयज्ञोपवीतिने।

रुद्राक्षमालाभूषाय व्योमकेशाय मङ्गलम्॥ ३ ॥

सूर्यचन्द्राग्निनेत्राय नमः कैलासवासिने।

सच्चिदानन्दरूपाय प्रमथेशाय मङ्गलम्॥ ४ ॥

मृत्युंजयाय सांबाय सृष्टिस्थित्यन्तकारिणे।

त्र्यंबकाय सुशान्ताय त्रिलोकेशाय मङ्गलम्॥ ५ ॥

गंगाधराय सोमाय नमो हरिहरात्मने।

उग्राय त्रिपुरघ्नाय वामदेवाय मङ्गलम्॥ ६ ॥

सद्योजाताय शर्वाय दिव्यज्ञानप्रदायिने।

ईशानाय नमस्तुभ्यं पञ्चवक्त्राय मङ्गलम्॥ ७ ॥

सदाशिवस्वरूपाय नमस्तत्पुरुषाय च।

अघोरायच घोराय महादेवाय मङ्गलम्॥ ८ ॥

मङ्गलाष्टकमेतद्वै शंभोर्यः कीर्तयेद्दिने।

तस्य मृत्युभयं नास्ति रोगपीडाभयं तथा॥ ९ ॥

divider
Published by Sri Mandir·November 13, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

बिल्वाष्टोत्तरशतनाम स्तोत्र | Bilva Ashtottara Shatanama Stotram

Bilva Ashtottara Shatanama Stotram भगवान शिव को समर्पित बिल्वपत्र की महिमा और उनके 108 पवित्र नामों का वर्णन करने वाला दिव्य स्तोत्र है। जानें बिल्वाष्टोत्तरशतनाम स्तोत्र का अर्थ, पाठ विधि, लाभ और आध्यात्मिक महत्व।

right_arrow
Card Image

श्री मल्लिकार्जुन मंगलाशासनम् स्तोत्र | Shri Mallikarjuna Mangalasasanam Stotram

Shri Mallikarjuna Mangalashasanam Stotram भगवान मल्लिकार्जुन (ज्योतिर्लिंग) की महिमा का वर्णन करने वाला पवित्र स्तोत्र है। जानें श्री मल्लिकार्जुन मंगलाशासनम् स्तोत्र का अर्थ, पाठ विधि, लाभ और इसका धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व।

right_arrow
Card Image

अच्युतस्याष्टकम् स्तोत्र | Achyuta Ashtakam Stotram

Achyutashtakam Stotram भगवान विष्णु के अच्युत रूप की स्तुति करने वाला सुंदर और भक्तिमय स्तोत्र है। जानें अच्युतस्याष्टकम् स्तोत्र का अर्थ, पाठ विधि, लाभ और इसका धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook